एक्सप्लोरर

Jaipur Factory Fire: अब जयपुर की केमिकल फैक्ट्री में फटा बॉयलर, भीषण आग की चपेट में आने से पांच की मौत

Jaipur Factory Fire: बस्सी में एक केमिकल फैक्ट्री में आग इतनी भीषण है कि दमकल की नौ गाड़ियों को काम पर लगाया गया है. वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है.

Jaipur Chemical Factory Fire: राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. शहर के बस्सी इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम पांच लोगों की मौत की खबर है जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. मौके पर दमकल की नौ गाड़ियां मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

ऐसे हुआ हादसा
जयपुर जिले के बस्सी में देर शाम को केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई. घटना के कारणों की वजह अभी शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार कई मजदूर घायल भी बताए जा रहे हैं. मौके पर जब धुंआ उठा तब वहां पर ग्रामीण भी पहुंच गए हैं. वहां पर प्रशासनिक अमला डटा हुआ है. यह घटना बस्सी थाना इलाके के शालीमार फैक्ट्री का है.

बताया जा रहा है कि काम करते समय अचानक बॉयलर फट गया जिसके बाद भीषण आग लग गई. चार से पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी को एसएमएस अस्पताल भेजा गया है. यह घटना करीब शाम करीब 6.30 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद फैक्ट्री का मालिक फरार बताया जा रहा है. घटना की जाँच जारी है.

राजस्थान के सीएम और नेता प्रतिपक्ष की आई प्रतिक्रिया राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि जयपुर के समीप बस्सी में केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की दुर्घटना से हुई नागरिकों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है. संबंधित अधिकारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने तथा प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति व घायलों को अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करे.

वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश की राजधानी जयपुर के निकट बस्सी इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग की चपेट में आने से 5 श्रमिकों की दर्दनाक मृत्यु की सूचना पाकर मन बहुत व्यथित है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ की दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे एवं शोकाकुल परिजनों को वज्रपात सहन करने का साहस दे ,तथा घायलों के जल्द स्वस्थ लाभ की कामना करता हूँ.

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget