एक्सप्लोरर

Govind Dev Ji: ठाकुर जी को लगने लगी ठंड, पोशाक और खान-पान में हुआ बदलाव, रजाई और अंगीठी की व्यवस्था

Vyanjan Dwadashi 2022: ऐसी मान्यता है कि व्यंजन द्वादशी से ठाकुर जी को ठंड लगनी शुरू हो जाती है. ऐसे में उनके रहन-सहन में बड़े बदलाव किए जाते हैं. दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को सब बदला हुआ दिखेगा.

Govind Dev Mandir: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आराध्य देव गोविन्द देव जी (Govind Dev Ji Mandir) को सोमवार, 5 दिसंबर से ठंड लगने लगी है. इसके लिए मंदिर प्रशासन ने गोविंद देव जी की पोशाक और भोग में बड़ा बदलाव किया है. दरअसल, मार्ग शीर्ष शुक्लपक्ष द्वादशी यानी व्यंजन द्वादशी से सब कुछ बदल जाता है. ठाकुर जी का रहना, पहनना, ओढ़ना और भोग सबकुछ शीतकाल मौसम के हिसाब से होता है. 

ऐसा मान लिया जाता है कि अब इस दिन से ठाकुर जी को ठंड लगने लगी है. सुबह, शाम और रात के हिसाब से व्यवस्थाओं में बदलाव किया जाता है. गोविंद देव जी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को अबसे यहां चीजें बदली-बदली सी दिखेंगी.

पोशाक और भोजन में बदलाव
सोमवार से ठाकुर जी की पोशाक बदल दी गई है. अब भगवान को रजाई ओढ़ाई जाएगी. साथ ही, भगवान को मफलर, जुराब और दस्ताने भी पहना दिए गए हैं. मंदिर में सुबह हीटर और अंगीठी जलेगी ताकि शीत ऋतु में गर्भ गृह गर्म रहे. साथ ही, कच्चे भोग में मोगर, चपाती, खीर, चटनी का भोग लगाया गया है. मंदिर के प्रवक्ता मानस गोस्वामी की माने तो आज मंगला झांकी के बाद से ठाकुर जी को मफलर पहना दिया गया है. गर्भगृह में अंगीठी सेवा भी जुराब और दस्ताने धारण करा दिए गए हैं.

भोग में हुआ है ये बड़ा बदलाव
जानकारी के अनुसार, परसरामनगर स्थित श्रीमन् नारायण भारती के सानिध्य में व्यंजन धाम में महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम का भोग लगाया जाएगा. शयन झांकी द्वादशी पर ठाकुर जी को तिल पट्टी, मूंगफली, गजक, रेवड़ी, गोंद के लड्डू में ठाकुर जी को हल्का गर्म दूध का भोग लगेगा. बाजरा समेत कई प्रकार के व्यंजन का ठाकुर जी को कच्चे भोग में भोग और छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी.

लोगों के लिए ये है व्यवस्था
गोविंद देव जी मंदिर के पास खूब सारी मिठाई की दुकानें हैं. वैसे ठाकुर जी को हमेशा मोदक का ही प्रसाद चढ़ाया जाता है. गोविंद देव जी को बाहर की वस्तु का भोग नहीं लगाया जाता. इतना ही नहीं, मौसम के हिसाब से दर्शन करने का समय भी बदल जाता है. मंदिर में रविवार को मौनी एकादशी मनाई गई. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु थे. मदिंर में इन दिनों दर्शनार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी है.

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: सीएम गहलोत ने बताया भारत जोड़ो यात्रा के बाद कौन बनेगा राहुल गांधी का 'असेट', केंद्र सरकार को भी दी चेतावनी

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
लॉरेंस बिश्नोई के भांजे की अजमेर सेंट्रल जेल में बिगड़ी तबीयत, भूख हड़ताल पर था सचिन
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
जयपुर: रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना खत्म, अब कोर्ट जाने की तैयारी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी
झुंझुनूं: गला रेतकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, युवक ने फिर खुद भी लगाई फांसी
कोटा नहर हादसा: 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले 4 युवकों के शव, परिवार में मातम
कोटा नहर हादसे ने छीना 4 परिवारों का चिराग, 18 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिले शव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget