एक्सप्लोरर

Jaipur: इमारत का बेसमेंट ढहने से तीन मजदूरों की मौत, हादसे के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर और इंचार्ज फरार

Jaipur Building Collapse: जयपुर में एक इमारत का बेसमेंट ढह गया, जिसकी चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई है. एसएचओ अरुण कुमार ने इस बात की पुष्टि की है.

Jaipur Building Basement Collapse: जयपुर शहर के जगतपुरा में आने वाले रामनगरिया थाना क्षेत्र में कल बन रही बिल्डिंग के बेसमेंट में मिट्टी ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई. रामनगरिया थानाधिकारी का अरुण कुमार का कहना है कि मृतकों के परिजन अभी तक आये नहीं है. वो आ रहे हैं. उनके आने के बाद डेड बॉडी उन्हें दे दी जाएगी. अभी तक कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द इसपर बड़ी कार्रवाई हो सकेगी. 

यह घटना रामनगरिया इलाके के अक्षयपात्र के पास हुई. जानकारी के अनुसार वहां पर एक मॉल बन रहा है जिसके बेसमेंट में पाइलिंग के दौरान मिट्टी ढह गई है. उस दौरान वहां पर तीन मजदूर दब गए और एक की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

क्या है पूरा मामला?

थानाधिकारी ने कहना है कि जिन तीन लोगों की मौत हुई वो बिहार और झारखण्ड के रहने वाले थे. बिहार के कटिहार के निवासी इरशाद आलम, झारखंड में लातेहार के रहने वाले रामजनम सिंह और प्रेम सिंह दोनों भाई थे. अक्षय पात्र के पास जीवनरेखा रोड पर 1500 वर्गगज में बेसमेन्ट बनाया जा रहा है. जिसकी तीन तरफ से पाइलिंग कर दी गई थी. एक तरफ से पाइलिंग हो रही थी और मिट्टी ढह गई. जिसमें तीन मजदूर दब गए. तीनों को निकालकर जयपुरिया अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

15 मिनट में पहुंची सुविधा
वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि जब हादसा हुआ तब से प्रोजेक्ट के मैनेजर शैलेन्द्र सिंह, सेफ्टी इंचार्ज, अनिल शर्मा और स्टोर कीपर सुनील शर्मा वहां से फरार हो गए हैं. दबे हुए लोगों को 15 मिनट के बाद पुलिस ने अन्य मजदूरों की सहायता से निकाल कर जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया. हादसे के बाद वहां पर कुछ लोगों ने हंगामा भी किया है.

यह भी पढ़ें: BJP के लोकसभा उम्मीदवार महेंद्रजीत सिंह मालवीय बोले, 'भगवान राम के नाम पर वोट डलवाओ, जो नहीं डालेगा वो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस विधायक का आरोप
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस MLA का आरोप
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget