एक्सप्लोरर

IIT, NIT Counselling 2022: कई स्टूडेंट्स की सीट कैंसिल, दूसरे राउंड की रिपोर्टिंग का अंतिम मौका आज

IIT Counselling 2022: जोसा काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रिपोर्टिंग करने का आखिरी मौका आज है. सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ करें ऑनलाइन रिपोर्टिंग नहीं तो जाएगी सीट कैंसिल.

IIT-NIT Counselling 2022 2nd Round Reporting: देश की आईआईटी, एनआईटी (IIT-NIT Counselling 2022) समेत 112 संस्थानों की 54477 हजार सीटों के लिए जोसा काउंसलिंग का दूसरे राउंड की ऑनलाइन रिपोर्टिंग 1 अक्टूबर शाम 5 बजे तक करनी होगी. ऐसे स्टूडेंट्स जिनके ऑनलाइन रिपोर्टिंग में अपलोड किए गए दस्तावेजों में कमी पाई गई है, उन्हें 2 अक्टूबर शाम 5 बजे तक प्राप्त क़्वेरी का रेस्पॉन्स देना होगा वरना उनकी सीट कैंसिल कर दी जाएगी.
इन स्टूडेंट्स की हुई सीट कैंसिल -
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि दूसरे राउंड के सीट आवंटन के बाद कई स्टूडेंट्स ऐसे सामने आये हैं जिन्होंने पहले राउंड के सीट आवंटन के बाद अपनी मिली सीट के लिए ना तो सीट एक्सेप्टेन्स फीस जमा नहीं करवाई ना ही उन्होंने डाक्यूमेंट्स अपलोड किए. उनकी आवंटित कॉलेज सीट को निररूत कर दिया गया और वो आगे की काउंसलिंग से बाहर हो गए हैं.

इन सभी स्टूडेंट्स को परेशान होने की जररूरत नहीं है ये सभी स्टूडेंट्स जोसा काउंसलिंग के बाद एनआईटी ट्रिपलआईटी की खाली रही सीटों के लिए होने वाली सीएसएबी काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं. सीएसएबी काउंसलिंग 24 अक्टूबर से शुरू होगी.
ड्यूल वेरिफिकेशन का रिस्पांस ना देने पर सीट होगी कैंसिल -
एक्सपर्ट के अनुसार ऐसे विद्यार्थी जिन्हें दूसरे राउण्ड में आईआईटी से एनआईटी एवं एनआईटी से आईआईटी सीट का आवंटन हुआ है, उनके पहले राउण्ड सीट आवंटन में अपलोड किए गए दस्तावेजों को नए आवंटित सिस्टम से दोबारा वेरिफाई किया जा रहा है. उसके बाद नई आवंटित सीट कन्फर्म की जाएगी.

इसके विपरीत जिन विद्यार्थियों को पूर्व में सीट का आवंटन हो चुका है और फ्लोट व स्लाइड का विकल्प चुना है, उन्हें दूसरे राउण्ड में आईआईटी से आईआईटी एवं एनआईटी से एनआईटी सीट का आवंटन हुआ है और उनके पूर्व में सत्यपित डॉक्यूमेंट्स के आधार पर ही नई सीट कन्फर्म की गई है.

ऐसे लें आगे की काउंसलिंग में भाग -

छात्र हर राउण्ड की काउंसलिंग में फ्लोट विकल्प को स्लाइड व फ्रीज में एवं स्लाइड विकल्प को फ्रीज में बदलकर आगे की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं. यदि विद्यार्थी दूसरे राउण्ड में आवंटित सीट को छोड़कर सीट एक्सेप्टेंस फीस रिफण्ड करवाना चाहते हैं तो वे वेबसाइट पर उपलब्ध विड्राल ऑप्शन पर जाकर सीट विड्राल के लिए आवेदन सकते हैं. जोसा द्वारा 6000 रूपए प्रोसेसिंग शुल्क काटकर शेष फीस लौटा दी जाएगी. जोसा काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट आवंटन 3 अक्टूबर शाम 5 बजे जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

JNU Admission 2022: इस तारीख को जारी होगी जेएनयू की पहली मेरिट लिस्ट, यहां देखें यूजी एडमिशन का पूरा शेड्यूल

DU Admissions 2022: DU ने किया साफ – यूट्यूब वीडियो या इंस्टा रील बनाने से नहीं मिल सकता ECA कोटा, जानें क्या है नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
जयपुर: संविदा नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन जारी, दी ये चेतावनी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
पहली बारिश में धंसी जयपुर की सड़कें, कांग्रेस-BJP भिड़ी
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई पर लगे रोक, डूंगरपुर में ज्ञापन
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget