एक्सप्लोरर

Udaipur Crime News: उदयपुर में पत्नी से नाराज पति ने कुल्फी में मिलाकर मासूम बेटियों को जहर दिया, एक की मौत

Udaipur News: उदयपुर में पत्नी से गुस्साए पति ने तीन नाबालिग बेटियों सहित कुल्फी में मिलाकर जहर खाया. इससे तीन साल की सबसे छोटी बेटी की मौत हो गई, जबकि पति और दो बेटियां उपचाराधीन हैं.

Udaipur Crime News: राजस्थान के उदयपुर में  पति ने पत्नी से झगड़े के बाद अपनी तीन मासूम बेटियों के साथ जहर खा लिया. इस घटना में पति ने बेटियों को कुल्फी में जहर मिलाकर खिलाया और उसके बाद खुद भी खा लिया. जानकारी के मुताबिक उदयपुर के भींडर कस्बे के पास गांव में रहने वाला युवक देवीलाल अपनी बेटियों सहित जहर खाने के बाद उदयपुर के लिए रवाना हो गया. सफर के दौरान देवीलाल सहित तीनों बेटियों की तबियत खराब होने लगी और चारों बेहोश हो गए. उन्हें इस हालत में देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया. जहां युवक की तीन साल की बेटी की मौत हो गई, जबकि वह और उसकी दो बेटियों का इलाज जारी है.

सुसर बना पति-पत्नी में झगड़े की जड़ः 

देवीलाल और उसकी पत्नी रेखा के बीच झगड़े की वजह उसके ससुर हैं. पुलिस पूछताछ में उसने आरोप लगाया कि ससुर अवैध कार्य करता है. इस वजह से उसे पत्नी का मायके जाना पसंद नहीं था. लेकिन बार-बार मना करने के बावजूद पत्नी मायके चली जाती थी. इस बात पर कई बार दोनों के बीच झगड़ा भी होता रहा है. इसके साथ ही देवीलाल के ससुर  उसे बार- बार धमकियां देते और उसे अपशब्द कहते थे. पिता के उकसाने पर उसकी पत्नी रेखा घर में रोजाना झगड़ा करती थी. पत्नी खाना बनाने से भी गुरेज करती रही. इस बार बीते सप्ताह बुधवार को उसके ससुर घर आए और उसे जान से मारने की धमकी दी.  इस रोजाना होने वाले झगड़े और ससुर की धमकियों से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने का फैसला लिया.

पत्नी ने थाने में की रिपोर्टः 

ससुर से परेशान होकर देवीलाल ने पांच साल की जुड़वा और तीन साल की एक बेटी को कुल्फी में जहर मिलाकर खिलाया और उसके बाद खुद भी खा लिया. जहर खाने से तीन साल की बेटी की मौत हो गई. पुलिस ने तीसरी बेटी का पोस्टमार्टम कराया और शव मां को सौंप दिया.जानकारी के मुताबिक रेखा देवीलाल की दूसरी पत्नी है उसकी पहली पत्नी 12 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी. उधर पत्नी रेखा ने पति के देवीलाल के खिलाफ भींडर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan News: कोटा में अवारा पशुओं के लड़ाई के चपेट में आया बाइक सवार, पैर टूटा, CCTV में कैद हुआ हादसा

Rajasthan Weekly Weather Forecast: राजस्थान में गर्मी से मिलेगी राहत या चलेगी 'लू', जानें- इस हफ्ते के मौसम का ताजा अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
लक्ष्मण राजपूत छात्रावास विवाद में आया फैसला, पूर्व सांसद हर्षवर्धन सिंह बोले- सत्य की जीत
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget