एक्सप्लोरर

HP Election 2022: हिमाचल चुनाव में सचिन पायलट होंगे स्टार प्रचारक, क्या गुर्जर मतदाताओं पर चलेगा का जादू?

राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आएंगे. कांग्रेस नाराज गुर्जर वोटरों को अपने पक्ष में लाने के लिए दाव चल रही है.

Himachal Pradesh Election: राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व टोंक विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) की उत्तर प्रदेश (UP) के बाद एक बार फिर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Himachal Pradesh Assembly Election) में अग्निपरीक्षा होगी. चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही हिमाचल में पर्यवेक्षक नियुक्त पायलट की भूमिका अहम हो गई क्योकि कांग्रेस हिमाचल के नाराज गुर्जर वोटरों को अपने पक्ष में लाने के लिए दाव चल रही है. देखना यह हैं कि पायलट कांग्रेस की हिमाचल की सत्ता के दरवाजे तक सेफ लैंडिंग करवाने में कामयाब होते है या नही ? वहीं हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर ओपिनियन पोल के सर्वे की रिपोर्ट भी सामने आई है, उन सर्वे के अनुसार हिमाचल में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी. हालांकि, हिमाचल चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी अपना-अपना जोर लगा रही है. 

पायलट के लिए बड़ी चुनौती
राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व टोंक विधायक सचिन पायलट की हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक की भूमिका में अग्निपरीक्षा होगी. चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही हिमाचल प्रदेश में पर्यवेक्षक नियुक्त सचिन पायलट की भूमिका अहम हो गई है. पायलट के सामने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह राज्य को जीतना बड़ी चुनौती है. पायलट को कुशल नेतृत्व करना है ताकि उनका मुख्यमंत्री पद का दावा मजबूत हो सके. 

उत्तर प्रदेश में भी थे स्टार प्रचारक
वहीं करीब तीन महीने पहले कांग्रेस आलाकमान ने सीएम भूपेश बघेल, प्रताप सिंह बाजवा के साथ सचिन पायलट को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि पायलट हिमाचल चुनाव में सचिन पायलट की रणनीति और परफॉर्मेंस पर सबकी निगाह रहेगी. सचिन पायलट के समर्थक राजस्थान को लेकर हमेशा दावा करते है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार पायलट के कारण बनी है. उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाये जाने के कारण लोकसभा में राजस्थान कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई. सचिन पायलट को उत्तर प्रदेश के विधानसभा के चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी के साथ स्टार प्रचारक बनाया गया था और  उन्होंने रैली भी की थी. 

गुर्जर वोटरों को पक्ष में लाने की कोशिश
हिमाचल प्रदेश के गुर्जर वोटरों में पायलट सेंध लगा सकते हैं. हिमाचल के गुर्जर मोदी सरकार से इसलिए नाराज है क्योंकि मोदी सरकार ने एसटी में अन्य जातियों को भी शामिल कर लिया. सचिन पायलट गुर्जर वोटर्स की नाराजगी को कांग्रेस के पक्ष में भुना सकते हैं. पायलट को चुनावों में पहले भी स्टार प्रचारक की जिम्मेदारी मिलती रही है. इस बार पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी देकर उनके समर्थकों को मैसेज दिया गया है. हाल ही सचिन पायलट ने कहा था कि कहा था कि गर्दन नीची करके पार्टी के लिए काम कर रहा हूं. अब सचिन पायलट को भूपेश बघेल के साथ हिमाचल की जिम्मेदारी दी है. गहलोत और पायलट को विधानसभा चुनावों में जिम्मेदारी देने को सियासी संतुलन बनाने की कोशिश के तौर पर देखा गया.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan News:राजस्थान से शुरू हुआ बाल विवाह के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा अभियान, कैलाश सत्यार्थी की अगुवाई में हजारों लोगों ने ली शपथ

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget