एक्सप्लोरर

दिन तो दिन, अब रात में भी नहीं बख्शेगी गर्मी, राजस्थान और सौराष्ट्र में रेड अलर्ट जारी

Heatwave Alert: मौसम विभाग ने राजस्थान और सौराष्ट्र में अगले 24 घंटे में रात में भयंकर गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. 11 अप्रैल से हीटवेव की स्थिति लगभग खत्म हो जाएगी.

पिछले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में कुछ इलाकों में भीषण लू की स्थिति है. हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर लू की स्थिति है. हालांकि मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 अप्रैल से हीटवेव कम हो जाएगी. 

40 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान कहां-कहां?

मौसम विभाग की मानें तो 40 से 45 डिग्री सेल्सियस का तापमान मुख्य रूप से राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उससे सटे हुए पश्चिमी उत्तर प्रदेश, विदर्भ और मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमि मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में है. गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ में भी 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान दर्ज किया गया. 

राजस्थान में रात को भयंकर गर्मी

गुजरात और महाराष्ट्र में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है. उसके बाद के दिनों में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने राजस्थान और सौराष्ट्र में हीटवेव और रात में भयंकर गर्मी के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. पंजाब और हरियाणा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

9 अप्रैल के लिए क्या है अलर्ट?

9 अप्रैल के लिए गुजरात, मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां कुछ जगहों पर भयंकर हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है. वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आंधी तूफान और बिजली कड़क सकती है.

10 अप्रैल के लिए भी अलर्ट

10 अप्रैल को गुजरात, पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्व मध्य प्रदेश कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है. ऐसे में यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

11 अप्रैल से हीटवेव का प्रभाव लगभग खत्म

11 अप्रैल को हीटवेव का प्रभाव लगभग खत्म हो जाएगा. राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान और बिजली का प्रभाव देखने को मिल सकता है. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget