एक्सप्लोरर

बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने चांदी का मुकुट क्यों कर दिया दान, जानें इसके पीछे की कहानी?

Satish Poonia News: राजस्थान BJP के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया ने अलवर में चरण सिंह की मूर्ति अनावरण समारोह में चांदी का मुकुट दान किया. उन्होंने इसे बालिकाओं के छात्रावास के लिए समर्पित किया.

Rajasthan News: राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा के प्रभारी डॉ सतीश पूनिया ने अलवर में चांदी का मुकुट दान कर दिया. उन्होंने इसके पीछे बड़ी कहानी बताई. पनिया अलवर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति के अनावरण व किसान सम्मेलन में पहुंचे थे.
 
पूनिया ने कहा कि भारत की नरेंद्र मोदी सरकार को इस बात के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह साहब की देश के प्रति निष्ठा को, किसानों के प्रति समर्पण को इज्जत बख्शी है. सच्चे मायने में किसान रत्न को भारत रत्न की उपाधि देकर चौधरी चरण सिंह को जो सम्मान दिया है, मुझे लगता है कि पूरी किसान कौम का सम्मान है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नेतृत्व का आभार अभिनंदन व्यक्त करता हूं.
गर्ल्स छात्रावास के लिए किया दान
कार्यक्रम में पूनिया को चांदी का मुकुट भी पहनाया गया. उसके बाद पूनिया ने कहा कि मुझे आपने चांदी का मुकुट पहनाया, लेकिन मैं पहनता नहीं हूं, सम्मान के कारण और आप लोगों की भावना के कारण मैंने वह स्वीकार किया. बालिकाओं के छात्रावास के लिए चांदी का वह मुकुट और 21 हजार रुपये आपको समर्पित करता हूं. आप सबसे आग्रह करता हूं कि समय की नजाकत को देखते हुए बालिकाओं को अच्छी शिक्षा मिले, ताकि वह समाज की ताकत बनें.
 
पूनिया ने कहा कि बीमा होता था, मोटर का बीमा, मकान का बीमा, दुकान का बीमा, बकरी का बीमा, किसान की जीती-जागती फसल का कोई धणी धोरी नहीं होता था. फसल बीमा योजना के जरिए किसानों को ताकत देने का काम अटल बिहारी वाजपेयी ने किया. मैं उनको शिद्दत से याद करता हूं. 
 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
रितु बराला मामले में कांग्रेस का धरना, अब जयपुर पुलिस का आया बयान
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
जयपुर में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, अमेरिकी नागरिकों से करते थे ठगी, 10 अरेस्ट
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
रितु बराला केस: जयपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, दूसरे दिन भी धरना जारी
Explained: 4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?
4 करोड़ वोटर, 41 जिला परिषद और CM की परीक्षा! राजस्थान पंचायत चुनाव में भजनलाल कितने तैयार?

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget