एक्सप्लोरर

Guru Nanak Dev Prakash Parv: गुरुनानक देव के 554वें प्रकाश पर्व पर रोशनी से सजा भरतपुर, अखंड पाठ साहिब से हुआ शुभारंभ

Guru Nanak Dev Prakash Parv 2023: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में सिंधी समाज द्वारा आज सुबह प्रभात फेरी निकाली गई. इसमें समाज की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सभी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया.

Bharatpur News: भरतपुर (Bharatpur) जिले में सिक्खों के प्रथम गुरू नानक देव (Guru Nanak) के 554वें प्रकाशोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आरंभ श्रीगुरुग्रंथ साहिब के पाठ साहिब के साथ हुआ. गुरुनानक देव के सन्देश एक पिता एकस के हम बारक और अव्वल अल्लेह नूर उपाया कुदरत के सब बन्दे, एक नूर ते सब जग उपजया कौन भले को मंदे अक्सर सुनने को मिल जाते हैं.  ऐसे गुरु के प्रकाश पर्व को बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है. 

भरतपुर के गुरूद्वारों को रौशनी और फूलों से सजाया जा रहा है. जगह-जगह कीर्तन दरबार सजाकर गुरु का सन्देश और उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा. मुख्य कार्यक्रम गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पाई बाग स्थित गुरुद्वारे में होगी, जहां भाई राजेन्द्र सिंह खालसा और भाई मनप्रीत सिंह दिल्ली वाले अपने रागी जत्थे के साथ कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे. गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में सिंधी समाज द्वारा आज सुबह प्रभात फेरी निकाली गई. इसमें समाज की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सभी ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया.

प्रभात फेरी में हुई जमकर आतिशबाजी
रविवार (26 नवंबर) सुबह लगभग पांच बजे प्रभात फेरी सिंधी गुरुद्वारा पुराना बयाना बस स्टेण्ड से शुरू होकर कोतवाली बाजार, लक्षमण मंदिर, जामा मस्जिद, गंगा मंदिर, बुद्ध की हाट, और अटल बंद मंडी से होते हुए वापस सिंधी गुरुद्वारे पर आकर संपन्न हुई. प्रभात फेरी में जमकर आतिशबाजी की गई. प्रभात फेरी में युवा डांडिया नृत्य करते चल रहे थे. गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा के प्रधान इंद्रपाल सिंह पाले ने बताया कि गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. 

इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत 25 नंवबर को अखंड पाठ साहिब के आरम्भ से की गई. रविवार की शाम को दीवान गुरु सिंह की सभा गुरुद्वारे में होगी और 27 नवम्बर को सुबह पाठ साहिब की सम्पूर्णता के बाद कीर्तन दीवान सजाया जाएगा. इसी तरह शाम का दीवान भी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में सजेगा. कीर्तन दीवान के बाद गुरु का अटूट लंगर बांटा जाएगा.

Rajasthan Congress: कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल, पार्टी ने अनूप ठाकुर पर क्यों जताया विश्वास?

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: पंचायत चुनाव में कांग्रेस-RLP को झटका, प्रत्याशियों के नामांकन खारिज
जोधपुर: पंचायत चुनाव में कांग्रेस-RLP को झटका, प्रत्याशियों के नामांकन खारिज
राजस्थान में कानून व्यवस्था पर CM भजनलाल सख्त, 9 अधिकारियों पर गिरी गाज, 1 सस्पेंड
राजस्थान में कानून व्यवस्था पर CM भजनलाल सख्त, 9 अधिकारियों पर गिरी गाज, 1 सस्पेंड
वक्फ जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस पर उठे सवाल, मास्टरमाइंड पर बढ़ाई इनाम की रकम
वक्फ जमीन फर्जीवाड़े में पुलिस पर उठे सवाल, मास्टरमाइंड पर बढ़ाई इनाम की रकम
राजस्थान: जीवित व्यक्ति का वोटर लिस्ट से कटा नाम, SDM ने दिए जांच के आदेश
राजस्थान: जीवित व्यक्ति का वोटर लिस्ट से कटा नाम, SDM ने दिए जांच के आदेश

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget