एक्सप्लोरर

Rajasthan News: गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का लंबी बीमारी के बाद निधन

गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का लंबी बीमारी के बाद जयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया. बैंसला 85 वर्ष के थे. वह भारतीय सेना में कर्नल के पद से रिटायर थे.

 Kirori Singh Bainsla News: गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला (Kirori Singh Bainsla) का लंबी बीमारी के बाद राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनके बेटे विजय बैंसला ने इस आशय की पुष्टि की. किरोड़ी सिंह बैंसला 85 वर्ष के थे.  

 किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे विजय ने बताया कि, “उन्होंने हमसे लगभग 5.30 बजे कुछ पानी मांगा और फिर वे सो गए थे. लेकिन उसके बाद वह नहीं उठे. हमने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) की कोशिश की और यहां तक ​​कि उन्हें अस्पताल भी ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ”

बैंसला ने राजस्थान में गुर्जर आंदोलन की अगुवाई की थी

किरोड़ी सिंह बैंसला भारतीय सेना में कर्नल पद से रिटायर हुए थे.  वर्ष 2007 में, बैंसला ने गुर्जर समुदाय को अनुसूचित जनजाति के रूप में वर्गीकृत करने और गुर्जर समुदाय के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर आंदोलन का नेतृत्व किया था. इस मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने राजस्थान में रेल और सड़क जाम कर दिया था. उस दौरान विरोध प्रदर्शनों में पुलिस फायरिंग में  लगभग 70 लोगों की मौत हुई थी. बैंसला ने ही गुर्जर आंदोलन को नई धार और पहचान दी थी. हाल ही में उन्होंने अपने बेटे विजय बैंसला को गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति की कमान सौंपी थी. 

तीन दशकों तक सेना में रहकर की देश सेवा

इंडियन आर्मी से सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल, बैंसला ने लगभग तीन दशकों तक सेना में रहकर देश सेवा की थी. समुदाय का मुद्दा उठाने से पहले वह 1962, 1965 और 1971 में पाकिस्तान और चीन के खिलाफ युद्धों का हिस्सा भी रहे थे. हिंडौन सिटी से करीब 30 किलोमीटर दूर मुंडिया गांव के निवासी रहे किरोड़ी बैंसला की एक बेटी और तीन बेटे हैं.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: आम आदमी पर महंगाई की मार! पिछले 10 दिन में आज 9वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए- दिल्ली सहित अन्य राज्यों में क्या है नया रेट?

Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान में प्रशासनिक फेरबदल, दौसा और धौलपुर के SP सहित चार आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget