एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 'ट्रेजरी सिस्टम' हटाने की योजना से गवर्नर नाराज, आयोगों में नियुक्तियों पर सरकार से मांगा जवाब

Jaipur News: राजभवन के अनुसार राज्यपाल मिश्र ने मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र लिखकर वर्तमान में लागू 'ट्रेजरी सिस्टम' की जगह 'पे एंड अकाउंट ऑफिस सिस्टम' लागू करने के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है

Rajasthan Politics: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने राज्य सरकार से मौजूदा 'ट्रेजरी सिस्टम' के स्थान पर 'पे एण्ड अकाउंट ऑफिस सिस्टम' लागू करने के संबंध में जानकारी मांगी है.राज्यपाल ने राज्य सरकार के स्तर पर विभिन्न आयोगों के गठन और इन संस्थाओं में पदाधिकारियों की नियुक्ति में कथित रूप से प्रक्रियाओं का पालन नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है.मिश्र ने इन मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) को दो अलग-अलग पत्र भेजकर जानकारी मांगी है. उन्होंने 'पे एण्ड अकाउंट ऑफिस सिस्टम' के मुद्दे पर उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक से मिले पत्र की प्रति भी संलग्न की.

राज्यपाल की आपत्तियां क्या हैं
राज्यपाल की ओर से यह पत्र ऐसे समय में लिखा गया है जब राज्य सरकार मौजूदा 'ट्रेजरी सिस्टम'को समाप्त करने पर विचार कर रही है.नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) ने राज्य को आगाह किया है कि नई व्यवस्था लागू करने से निकट भविष्य में सरकारी खातों के संकलन,तैयारी और रिपोर्टिंग में बाधा आएगी.राजस्थान सरकार को कड़े शब्दों में लिखे पत्र में कैग कार्यालय ने कहा,''संविधान के तहत मौजूदा योजना में कोई भी बदलाव और इस संबंध में संसदीय अधिनियमन के लिए राष्ट्रपति की पूर्व स्वीकृति और कैग के परामर्श की आवश्यकता होगी.''

राजभवन की ओर से जारी बयान के अनुसार राज्यपाल मिश्र ने मुख्यमंत्री गहलोत को पत्र लिखकर वर्तमान में लागू 'ट्रेजरी सिस्टम' के स्थान पर 'पे एंड अकाउंट ऑफिस सिस्टम' लागू करने के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी है.बयान के अनुसार पत्र में राज्यपाल ने वर्तमान में लागू 'ट्रेजरी सिस्टम' के स्थान पर 'पे एंड अकाउंट ऑफिस' सिस्टम के संबंध में उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक से प्राप्त पत्र की प्रति भेजकर संविधान के अनुच्छेद 150 एवं डीपीसी एक्ट 1971 के सेक्शन 10 के संदर्भ में विस्तृत जांच कर राज्य सरकार की योजना से अवगत कराने के भी निर्देश दिए हैं.

आयोगों में नियुक्तियों पर आपत्ति
एक अन्य पत्र में मिश्र ने नियुक्ति प्रक्रियाओं का पालन नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई है.इसके अनुसार राज्यपाल ने राज्य सरकार के स्तर पर विभिन्न आयोगों, निगमों, बोर्ड के गठन और इन संस्थाओं में पदाधिकारियों की नियुक्ति में संबंधित अधिनियम एवं नियमावली में दर्ज नियुक्ति प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है.उन्होंने इस संबंध में गहलोत को स्थिति स्पष्ट करने के भी निर्देश दिए हैं.

उन्होंने इस संबंध में हाल में जारी नियुक्ति आदेशों में राजभवन स्तर पर किसी प्रकार का कोई अनुमोदन प्राप्त किए बगैर नियुक्ति आदेश जारी किए जाने पर भी नाराजगी जताई है.बयान के अनुसार राज्यपाल मिश्र ने मुख्यमंत्री गहलोत को लिखे पत्र में इसे गंभीरता से लेने और प्रकरण में स्थिति स्पष्ट किए जाने के निर्देश दिए हैं.

उल्लेखनीय है कि 2020 में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट की बगावत के कारण राज्य में राजनीतिक संकट के दौरान विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर राजभवन और राज्य सरकार के बीच गतिरोध बना रहा था.राज्य सरकार 'जल्द' सत्र बुलाना चाहती थी लेकिन राज्यपाल ने कैबिनेट के प्रस्ताव को तीन बार यह कहते हुए ठुकरा दिया कि सत्र बुलाने के लिए 21 दिन का नोटिस देना जरूरी है.चौथे प्रस्ताव पर राज्यपाल ने 14 अगस्त 2020 से सत्र बुलाने के लिए स्वीकार कर लिया. संशोधित प्रस्ताव में 21 दिन के नोटिस की शर्त को पूरा किया गया था.

ये भी पढ़ें

Rajasthan: ब्यावर में आग ने मचाई तबाही, 3 लोग जिंदा जले, दुकान-मकान क्षतिग्रस्त, कई वाहन जलकर राख

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर जेल में कुख्यात डकैत छगन गुर्जर की हत्या के बाद हड़कंप, परिवार ने की CBI जांच की मांग
अजमेर जेल में कुख्यात डकैत छगन गुर्जर की हत्या के बाद हड़कंप, परिवार ने की CBI जांच की मांग
Jaipur News: पैरामेडिकल परीक्षा में नकल की साजिश बेनकाब, 4 आरोपी गिरफ्तार, छात्रों से वसूले थे 18,500 रुपये
पैरामेडिकल परीक्षा में नकल की साजिश बेनकाब, 4 आरोपी गिरफ्तार, छात्रों से वसूले थे 18,500 रुपये
Karauli News: सड़क पर टूटकर पड़ी थी मौत..! बाइक सवारों को लगा 11 केवी बिजली लाइन से करंट; तीन दोस्त की मौत
सड़क पर टूटकर पड़ी थी मौत..! बाइक सवारों को लगा 11 केवी बिजली लाइन से करंट; तीन दोस्त की मौत
Rajasthan News: यमुना जल समझौते पर सियासी घमासान, BJP ने अशोक गहलोत को घेरा, कांग्रेस ने सरकार से पूछे सवाल
यमुना जल समझौते पर सियासी घमासान, BJP ने अशोक गहलोत को घेरा, कांग्रेस ने सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

India's fastest SUV is here at just Rs.18.17 lakh. Tata Sierra EV Full Review
Sairaab: Ishan ने लौटाया Nayanika का खोया मुस्कुराना, 'Sairaab' में शुरू हुई नई कहानी!
Skoda Kodiaq RS 2026 India review | #skoda #skodakodiaqrs #autolive
Tata Sierra EV vs Mahindra BE6 | Auto Live #tatasierraev #mahindrabe6 #sierra
Delhi की नई EV Policy 2026 लागू! अब Petrol Bike और Auto होंगे बंद? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
सिंधु जल पर भारत ने दिखाई आंख तो PAK में हाहाकार, घुटनों पर आयी शहबाज सरकार, नई दिल्ली से की ये अपील
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी को झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता पर आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, वीणा मानवी को बनाया प्रत्याशी
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
हार्दिक पांड्या का बड़ा कदम, मुंबई छोड़ हमेशा के लिए बेंगलुरु हुए शिफ्ट; चौंका देगी वजह 
Monday BO Collection: मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
मंडे टेस्ट में 'वेलकम टू द जंगल' ने किया टॉप, 'कॉकटेल 2' ने भी दिखाया जोर, जानें- बाक्स ऑफिस रिपोर्ट
Explained: जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक... क्या-क्या कमाल किए?
जस्टिस एस मुरलीधरन कौन हैं? भारत में समलैंगिकता को अपराधमुक्त करने से लेकर गाजा तक बड़े कमाल
Operation Sindoor: '1000 पाकिस्तानी ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की पूरी War Strategy'
'1000 पाक ड्रोन ने सिखाया सबक... जाते-जाते जनरल द्विवेदी ने बदल दी भारतीय सेना की War Strategy'
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
कल से बदलने वाली हैं ये पांच चीजें, करोड़ों लोगों की जेब के ऊपर होगा सीधा असर
Embed widget