एक्सप्लोरर

'राजस्थान के विश्वविद्यालयों को...', राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद हरिभाऊ किसनराव बागडे ने दिया ये बड़ा बयान

Jaipur News: राजभवन में हरिभाऊ किसनराव बागडे का शपथ ग्रहण समारोह हुआ. शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्होंने प्राथमिकताओं को गिनाया. राज्यपाल ने उच्च शिक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया.

Rajasthan News: राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा कि राजस्थान में उच्च शिक्षा को मजबूत करने का प्रयास किया जायेगा. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के साथ छात्रों की बौद्धिक क्षमता विकसित करने पर काम होंगे. कुलाधिपति के रूप में प्रयास रहेगा कि राजस्थान के विश्वविद्यालय देश और दुनिया की रैंकिंग में आगे रहें.

राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान के विश्वविद्यालयों को ऊंचाई पर ले जाने की पहली प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में छत्रपति संभाजी नगर और दूसरे स्थानों पर राजस्थानी रहते हैं. महाराष्ट्र और राजस्थान का एक निकट का नाता बना हुआ है. प्रयास रहेगा कि सहकारिता की सोच के तहत राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का काम किया जाए.

हरिभाऊ किसनराव बागडे बने राजस्थान के राज्यपाल

उन्होंने बताया कि दुग्ध व्यवसाय से भी निकट का नाता रहा है. भूमिहीन लोगों के लिए दुग्ध व्यवसाय बहुत लाभकारी हो सकता है. दुग्ध व्यवसाय में लोगों को आगे बढाने के लिए कार्य किया जाएगा. राज्यपाल ने कहा, "ओलम्पिक में कईं वर्षों से भारतीय खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. ओलम्पिक में भारत का नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ियों को सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा. नई शिक्षा नीति के अंतर्गत उद्यमिता को प्रोत्साहन देने वाले पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा. युवाओं को कृषि और पारम्परिक व्यवसायों के लिए कौशल विकास से जोड़ा जाए."

कुलाधिपति के रूप में बताया क्या रहेंगी प्राथमिकताएं?

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में उद्योगों से समन्वय कर सीएसआर के तहत युवाओं को लाभान्वित करने की दिशा में काम होगा. जनजातीय क्षेत्रों में सहकारिता आंदोलन की रफ्तार बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किये जाएंगे. राज्यपाल ने कहा, "कुलाधिपति के रूप में शिक्षा का व्यावसायिकरण और निजी क्षेत्र के अंतर्गत शिक्षा की अव्यवस्थाओं को दूर करने का हर संभव प्रयास होगा. युवाओं को अधिकारों के साथ देश के प्रति कर्तव्य बोध से जोड़ने की दिशा में भी निरंतर कार्य किये जायेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर देश में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के लिए महती कार्य हुए हैं."

उन्होंने कहा कि राजस्थान में रहने वाले दूसरे प्रदेशों के निवासियों से भी राजभवन का संपर्क और संवाद रहेगा. ताकि उनकी सहभागिता से राजस्थान को सभी क्षेत्रों में अग्रसर किया जा सके. उन्होंने राजस्थान को 'भक्ति' और ’शक्ति’ का संगम स्थल बताते हुए कहा कि वीर प्रसूता भूमि पर काम करने का अवसर मिल रहा है. राज्यपाल ने कहा, "मैं अपना सौभाग्य मानता हूं. प्रयास करूंगा कि सभी को साथ लेकर संविधान प्रति दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करूं."

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: दिल्ली कोचिंग हादसे पर CM भजनलाल शर्मा ने जताया दुख, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
कोटा: ऑनलाइन खरीदे हजारों के नकली नोट बाजार में चलाने की साजिश, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
राजस्थान: प्रसूताओं की मौत के सवाल पर घिरे स्वास्थ्य मंत्री, बीच में छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- 'ब्रेक के बाद...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
जयपुर: CM भजनलाल के काफिले के दौरान झुलसी रेशू गुप्ता पहुंचीं महिला आयोग, कहा- 'अब इलाज के लिए पैसे...'
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल
'सभी बीवियां हिंदू ही क्यों?', आमिर खान की तीसरी शादी पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी उठाए सवाल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget