एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान के स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर जारी, जानें कबसे होंगी परिक्षाएं और कब होगी छुट्टियां

Jaipur News: 17 मई 2024 से 23 जून 2024 तक ग्रीष्मावकाश रहेगा. अर्द्ध वार्षिक परीक्षा 11 से 23 दिसंबर तक और वार्षिक परीक्षाएं आठ अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच होंगी. परिणाम की घोषणा 30 अप्रैल तक होगी.

Rajasthan Education News: राजस्थान में आगामी शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए प्रदेश के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के संचालन के लिए शिविरा पंचांग जारी कर दिया गया है. इसके अनुसार पूरे साल 242 दिन स्कूलों का संचालन होगा. सभी तरह की परीक्षाएं और अवकाश भी घोषित कर दिए गए हैं. अन्य गतिविधियों और स्कूलों के खुलने का समय भी निर्धारित किया गया है. शिक्षा निदेशक कानाराम ने शुक्रवार को शिविरा पंचांग जारी किया. पंचांग के मुताबिक नए सत्र की शुरुआत 26 जून से होगी. शिक्षण कार्य एवं विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति एक जुलाई से शुरू होगी. प्रत्येक शनिवार को नो बैग डे रहेगा.

कब से शुरू होगा नया सत्र
सोमवार से नया सत्र शुरू होगा. इस दिन से सामान्य प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ होगी. एक जुलाई से सभी कक्षाओं में अध्ययन शुरू हो जाएगा. विद्यालयों में प्रथम प्रवेशोत्सव एक मई से 16 मई तक सम्पन्न हो चुका है. अब द्वितीय चरण 26 जून से 15 जुलाई तक चलेगा. हालांकि, कक्षा एक से आठ तक वर्षपर्यन्त प्रवेश दिया जा सकेगा.

पंचांग के अनुसार, 17 मई 2024 से 23 जून 2024 तक ग्रीष्मावकाश रहेगा. अर्द्ध वार्षिक परीक्षा 11 से 23 दिसंबर तक चलेगी. वार्षिक परीक्षाएं आठ अप्रैल से शुरू होंगी, जो 25 अप्रैल तक चलेंगी. परीक्षा परिणाम की घोषणा 30 अप्रैल तक की जाएगी. माध्यमिक शिक्षा के अधीन कक्षा नौ और 11 की पूरक परीक्षाएं 8 से 15 मई तक होंगी. परीक्षा परिणाम 18 मई को घोषित कर प्रगति पत्र वितरित किया जाएगा.

क्या है परिक्षाओं का कार्यक्रम
अर्द्ध वार्षिक तथा वार्षिक परीक्षा के अलावा तीन परख टेस्ट भी होंगे. पहला परख 23 से 25 अगस्त तक होगा. द्वितीय परख 19 से 21 अक्टूबर और तीसरा परख 20 से 22 फरवरी तक होगा.दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 13 अक्टूबर से शुरू होगा. वहीं दो दिन का राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 19 जनवरी से होगा.

एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक, (प्रत्येक पीरियड 35 मिनट का रहेगा)। इसी तरह एक अक्टूबर से 31 मार्च तक का समय सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगा। (एक व पांच पीरियड 35 मिनट का शेष पीरियड 30 मिनट के रहेंगे.)

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर सीपी जोशी ने किया पलटवार, कहा- 'मेरे स्तर के नेता नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राज्यसभा चुनाव में मुस्लिम समाज को क्यों नहीं...', कांग्रेस पर बरसे अजमेर दरगाह के सरवर चिश्ती
'राज्यसभा चुनाव में मुस्लिम समाज को क्यों नहीं...', कांग्रेस पर बरसे अजमेर दरगाह के सरवर चिश्ती
सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में कांग्रेस, जल्द संभाल सकते हैं राजस्थान की कमान
सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में कांग्रेस, जल्द संभाल सकते हैं राजस्थान की कमान
Kota News: कोटा विकास प्राधिकरण में ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो गिरफ्तार
कोटा विकास प्राधिकरण में ACB का बड़ा एक्शन, 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते दो गिरफ्तार
Ajmer News: दिल्ली अग्निकांड के शिकार बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार, अजमेर में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
दिल्ली अग्निकांड के शिकार बुजुर्ग दंपति का अंतिम संस्कार, अजमेर में नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Embed widget