एक्सप्लोरर

Dholpur News: बीजेपी में गुटबाजी! कार्यालय में चल रहा था सदस्यता ग्रहण, बाहर हो गई फायरिंग

Rajasthan News: धौलपुर में बीजेपी की गुटबाजी खुलकर सामने आई है. कार्यालय के बाहर कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गये. दोनों तरफ से जमकर मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आयी.

Rajasthan Crime News: धौलपुर में बीती शाम बीजेपी कार्यालय के बाहर फायरिंग से हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि चार दिन पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष में विवाद हो गया था.

बीती शाम बीजेपी कार्यालय के बाहर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने आ गये. मारपीट के बाद फायरिंग की भी घटना हुई. भाजयुमो जिला अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया के अलावा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मंगेश उर्फ मंगे कंसाना के भाई रामकेश उर्फ रमुआ को पेट में गोली लगी.

बीजेपी कार्यालय के बाहर फायरिंग

घटना में सतीश नाम का युवक भी घायल हुआ है. पुलिस ने घटनास्थल से तीन कारतूस के खाली खोल भी बरामद  किये हैं. लेकिन अभी पता नहीं चल पाया है कि फायरिंग किस पक्ष की तरफ से की गई है. बताया गया है कि दोनों पक्षों के बीच विवाद पुराना है. चार दिन पहले बीजेपी के कार्यक्रम में भाजयुमो अध्यक्ष और किसान मोर्चा अध्यक्ष आमने सामने हो हो गये थे.

रविवार को बीजेपी कार्यालय में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान कार्यालय के बाहर गोलियों की आवाज से सनसनी फैल गयी. दोनों पक्ष एक बार फिर से आमने-सामने हो गए. फायरिंग और मारपीट की घटना हुई. घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हुए. एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया.

अंदर चल रहा था सदस्यता ग्रहण

एक पक्ष के लोगों को रेफर करने पर परिजन आगरा ले गए. दूसरे पक्ष का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है. जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरणा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे.

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र घुरैया का कहना है कि किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र उर्फ़ मंगे कसाना और परिवारजनों ने झेर घेर लिया और जमकर लठ्ठ दिए. मैंने जवाबी कार्रवाई करते हुए जमीं पर पटक दिया. उन्होंने कहा कि हम दोनों के बीच पुरानी अदावत है. कोतवाली थाना के सब इंस्पेकर कैलाश चन्द ने बताया है कि भूपेंद्र सिंह और रामकेश में पुरानी रंजिश के कारण झगड़ा हुआ. दोनों पक्षों के बीच फायरिंग की भी सूचना है.

WATCH: अभ्यास कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में चूक! एयर स्ट्रिप पर पहुंचा बैल, मची अफरा-तफरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget