एक्सप्लोरर

लाल-नीली बत्ती गाड़ी, नकली आईडी और रौब...जैसलमेर में ऐसे गिरफ्तार हुआ फर्जी RAS अफसर

Jaisalmer News: जैसलमेर जिले की कोतवाली पुलिस ने रात को गश्ती के दौरान पार्किंग में खड़ी एक लाल-नीली बत्ती लगी इनोवा की जांच की. इस दौरान एक फर्जी अधिकारी को गिरफ्तार किया गया.

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर में एक फर्जी RAS अफसर गिरफ्तार हुआ है. वो अपनी इनोवा कार के ऊपर लाल-नीली एलईडी लाइट लगाकर घूम रहा था. इतना ही नहीं गाड़ी के आगे-पीछे लाल रेडियम से स्टेट मोटर विभाग, राजस्थान सरकार लिखा हुआ था. जैसलमेर जिले की कोतवाली पुलिस ने रात को गश्ती के दौरान सोनार किले के पास पार्किंग में खड़ी एक लाल-नीली बत्ती लगी इनोवा की जांच की.

जांच में गिरफ्तार फर्जी RAS अधिकारी हरजीत सिंह से पूछताछ की जा रही है. वो बोराज रोड फाय सागर थाना गंज, अजमेर का रहने वाला है.

पूछताछ करने पर दिखाने लगा रौब

इस मामले पर जैसलमेर SP सुधीर चौधरी ने बताया कि जिले में अवांछित गतिविधियों की रोकथाम के लिए रात में गश्ती की जा रही थी. इसी दौरान जैसलमेर किले के पास पार्किंग में एक सिल्वर रंग की इनोवा गाड़ी खड़ी दिखाई दी और उसके ऊपर बत्ती लगी हुई थी.

गाड़ी के अंदर बैठे व्यक्ति हरजीत सिंह से पूछताछ की तो उसने अपनी जेब से एक परिचय पत्र निकाल खुद को सचिवालय में आरएएस अधिकारी होना बताया. 

परिचय पत्र जांच करने के बाद पुलिस को शक हुआ तब उसके पद, पदस्थापन और वाहन के संबंध में पूछने पर वह आरएएस अधिकारी होने का रौब दिखाने लगा. तभी से उसकी असलियत की पहचान सामने आने लगी.
     
VIP सुविधा के लिए गाड़ी पर बत्ती लगाई 

जांच में आईडी कार्ड व वाहन पर लगी एलईडी लाइट के संबंध में खुलासा हुआ है. फर्जी RAS हरजीत सिंह ने बताया कि टोल टैक्स बचाने एवं पर्यटक स्थलों व होटलों पर वीआईपी सुविधा प्राप्त करने के लिये उसने अपनी गाड़ी पर लाल-नीली बत्ती लगाई है. 

आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड में लिया गया है और विस्तृत पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें-  Makar Sankranti: मकर संक्रांति से पहले राजस्थान में इन पतंगों की बढ़ी मांग, जानें- क्या है खासियत?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए 5.45 लाख आवेदन, युवा सबसे आगे
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल
राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क उजागर, 8वीं पास चला रहा था अस्पताल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget