एक्सप्लोरर

Rajasthan: सहकारी भूमि विकास बैंकों के खाली पड़े हैं 853 पद, भर्ती की मांग पर अब आंदोलन की चेतावनी

Rajasthan News: राजस्थान में भूमि विकास बैंक में 8 सौ से अधिक पद रिक्त हैं लेकिन इस पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की जगह फिलहाल संचालक मंडल के चुनाव का फैसला किया गया है.

Rajasthan Bhoomi Vikas Bank: राजस्थान की सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की सरकार ने सहकारी भूमि विकास बैंक (Sahkari Bhoomi Vikas Bank) के प्रजातांत्रिक स्वरूप को बहाल करने के लिए संचालक मंडल का चुनाव किया है. सरकार के इस फैसले काऑल राजस्थान कोऑपरेटिव बैंक एम्प्लाइज यूनियन और ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महासचिव सूरज भान सिंह आमेरा (Suraj Bhan Singh Amera) ने  स्वागत किया है. आमेरा ने सीएम अशोक गहलोत, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना और सहकारी विभाग से 36 प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों में लंबे समय से खाली पड़े 853 पदों पर भर्ती की मांग भी की है.

आमेरा ने बताया कि सहकारी विभाग द्वारा भूमि विकास बैंकों में संचालक मंडल की चुनाव प्रक्रिया 5 जून से शुरू हो गई है. भूमि विकास बैंकों में काम करने के लिए कार्मिक ही उपलब्ध नहीं है तो कार्मिक भर्ती के बिना चुनाव से क्या होने वाला है. आमेरा ने बताया कि राज्य की 36 प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों (पीएलडीबी) में स्वीकृत 910 पदों  के सापेक्ष मात्र 177 कार्मिक  कार्यरत हैं. मात्र 19 प्रतिशत उपलब्ध स्टाफ़ से बैंक नहीं चल रहे हैं. कई पीएलडीबी में तो एक भी नियमित कर्मचारी उपलब्ध नहीं है. इस तरह पीएलडीबी में 733 पद रिक्त पड़े हुए हैं. साथ ही राज्य भूमि विकास बैंक (एसएलडीबी) में 162 स्वीकृत पदों में से सिर्फ 42 कर्मचारी कार्यरत हैं.

राज्यव्यापी आंदोलन की दी गई है चेतावनी
महासचिव आमेरा ने भूमि विकास बैंकों में स्टाफ़ की कमी की जमीनी हक़ीक़त की जानकारी सहकारी विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा को दी. इसको लेकर उन्होंने एक ज्ञापन भी सौंपा है. आमेरा ने कहा कि अगर भूमि विकास बैंकों में संचालक मंडल का चुनाव ज़रूरी है तो वर्षों से रिक्त पड़े पदों पर कार्मिकों की भर्ती ज़्यादा जरूरी है. भूमि विकास बैंकों के निर्वाचित संचालक मंडल बिना कर्मियों के बैंक कैसे चला पाएंगे. जिस पर सरकार और सहकारी विभाग को चिंतन और मंथन कर कर्मचारियों की भर्ती करानी चाहिए. आमेरा ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Wrestler Protest: पहलवानों के मामले पर बोलीं हेमा मालिनी, 'कोर्ट में चल रहा केस, हमारी सरकार महिलाओं के लिए अच्छा ही करेगी'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget