एक्सप्लोरर

Dungarpur: डूंगरपुर में कलयुगी पिता ने 3 साल के मासूम बेटे का गला रेता, दफनाने के लिए घर में खोद रखा था गड्ढा

Dungarpur Crime News: राजस्थान के डुंगरपुर के एक गांव में तीन साल के बच्चे की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची वह वहां की स्थिति देखकर हैरान रह गई.

Udaipur News: उदयपुर संभाग के डूंगरपुर (Dungarpur) जिले में बड़ी वारदात हुई है. यहां एक पिता ने अपने तीन साल के बेटे की गला रेतकर हत्या (Murder) कर दी. तीन दिन के अंदर संभाग में यह दूसरी दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. इससे पहले चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) जिले में पिता ने बेटी की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी थी. वहीं डूंगरपुर में हुई वारदात की सूचना जैसे ही सामने आई तो सभी चौंक गए.

सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी पिता को पकड़ लिया है. जब पुलिस घर के अंदर घुसी तो खुद चौंक गई, क्योंकि आरोपी पिता बेटे की हत्या के बाद बड़ा कदम उठाने वाला था. वारदात डूंगरपुर जिले  के कुआ थाना क्षेत्र के बेडवा गांव में हुई है. जहां पिता ने अपने 3 साल के मासूम बेटे की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी.

ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी
कुआ थानाधिकारी सुनील चावला ने बताया कि बेडवा गांव निवासी कानजी अपने 3 साल के बेटे आयुष और पत्नी के साथ रात को सोया था. देर रात करीब 2 बजे के आसपास कानजी उठा और धारदार चाकू से अपने बेटे आयुष की गला रेतकर हत्या कर दी. जैसे ही सूचना ग्रामीणों के पास पहुंची तो सुबह लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों ने सुबह फोन कर वारदात की सूचना कुआ थाना पुलिस को दी.

हत्या के बाद घर में ही दफनाने की फिराक में था आरोपी
ग्रामीणों की सूचना पर सीमलवाडा डीएसपी संदीप सिंह और थानाधिकारी सुनील चावला जाब्ते के साथ पहुंचे. वहां देखा कि आयुष का गला रेता हुआ था. वहीं, बच्चे के शरीर पर भी चाकू से वार किए हुए थे. पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया और पूछताछ चल रही है. वहीं चौकाने वाली स्थिति तब हुई जब पुलिस ने घर का कमरा देखा. वहां एक गड्ढा खुदा हुआ मिला.
 
हत्या की वजह पता लगा रही पुलिस
पिता हत्या के बाद बेटे के शव को गाड़ने की फिराक में था. पुलिस ने बच्चे के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है. पुलिस आरोपी पिता से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है. आरोपी कानजी के पांच संतान है जिसमें आयुष सबसे छोटा था. 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस किल्लत के बीच जयपुर में सिलेंडर चोरी की अनूठी वारदात, स्कूटी फिसलने से पकड़े गए आरोपी
गैस किल्लत के बीच जयपुर में सिलेंडर चोरी की अनूठी वारदात, स्कूटी फिसलने से पकड़े गए आरोपी
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर भड़के अशोक गहलोत, कर दी ये बड़ी मांग
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस विधायकों पर भड़के अशोक गहलोत, कर दी ये बड़ी मांग
राजस्थान: एयरफोर्स स्टेशन से जासूसी का पर्दाफाश, पाक हैंडलर्स को भेजता था खुफिया जानकारी, सुमित कुमार गिरफ्तार
राजस्थान: एयरफोर्स स्टेशन से जासूसी का पर्दाफाश, पाक हैंडलर्स को भेजता था खुफिया जानकारी, सुमित कुमार गिरफ्तार
Ajmer News: नवरात्र की भजन संध्या में कव्वाली गाने पर विवाद, गायक जॉन अजमेरी पर भड़के हिंदू संगठन
अजमेर: नवरात्र की भजन संध्या में कव्वाली गाने पर विवाद, गायक जॉन अजमेरी पर भड़के हिंदू संगठन

वीडियोज

Iran attack on Dimona: महायुद्ध का 24वां दिन..'लिटिल इंडिया' पर बरसी मिसाइलें | Nuclear plant
Iran attack on Dimona: महायुद्ध का अगला चरण..चलेगा एटम बम? | Nuclear power plant | Breaking
Trump Final Ultimatum on Hormuz: ट्रंप की धमकी पर ईरान की दो टुक! | Iran Israel War
Iran Israel US War News: ईरान के जारी किया बारूदी सुरंग का नया वीडियो | Trump | IRGC | Netanyahu
Iran Vs America War: ईरान पर बड़े हमले की तैयारी कर रहे America को कड़ा जवाब! | IRGC | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Budget Session Live: 'घरेलू LPG को दी जा रही प्राथमिकता...', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी, तेल को लेकर क्या कहा?
Live: 'घरेलू LPG को दी जा रही प्राथमिकता...', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में बोले पीएम मोदी
BSEB 12th रिजल्ट 2026: टॉप-5 में 19 लड़कियां, साइंस में आदित्य, आर्ट्स में निशु तो कॉमर्स में अदिति टॉपर
BSEB 12th रिजल्ट 2026: टॉप-5 में 19 लड़कियां, साइंस में आदित्य, आर्ट्स में निशु तो कॉमर्स में अदिति टॉपर
Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत की खबर, दो LPG टैंकर्स ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
Strait of Hormuz: भारत के लिए राहत की खबर, दो LPG टैंकर्स ने पार किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज
आईपीएल की तरह नए लीग की घोषणा, ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा, जानिए सबकुछ
आईपीएल की तरह नए लीग की घोषणा, ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा, जानिए सबकुछ
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
एनोमी से आशाकल आयिरम तक, अप्रैल के महीने में ओटीटी पर धमाल करेंगी ये मलयालम फिल्में!
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान ने लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस साल इतने फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
बिहार बोर्ड ने जारी किया 12वीं क्लास का रिजल्ट, इस साल इतने फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास
घर बैठे फोन से PNG के लिए ऐसे कर सकते हैं अप्लाई, 7 दिन में मिल जाएगा कनेक्शन
घर बैठे फोन से PNG के लिए ऐसे कर सकते हैं अप्लाई, 7 दिन में मिल जाएगा कनेक्शन
Embed widget