एक्सप्लोरर

Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट पर 1 अगस्त से शुरू होगी घरेलू कार्गो इकाई, इन सामानों को भेजने में होगी सहूलियत

Jaipur Airport Cargo Service: जयपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल एक पर घरेलू कार्गो इकाई का अलग से निर्माण किया गया है. वित्तीय वर्ष के अंत तक यहां से इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा शुरू किया जाना प्रस्तावित है.

Jaipur International Airport: राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी स्थित जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Jaipur International Airport) से अब एक नई शुरुआत होने वाली है. यहां से एक अगस्त की रात 12  बजे से 2300 मीट्रिक टन प्रति माह क्षमता के घरेलू कार्गो इकाई (Airport Cargo Service) की शुरुआत हो जाएगी. इंडिगो एयरलाइंस (Indigo Airlines) को नए कार्गो यूनिट में ऑनबोर्ड कर लिया गया है. जिसके बाद अब एयरलाइंस अपना सारा डोमेस्टिक कार्गो बिजनेस नए कार्गो यूनिट से संचालित करेगी. 

कार्गो इकाई 550 वर्ग प्रति मीटर के क्षेत्र को कवर करती है और मासिक रूप से 2300 मीट्रिक टन कार्गो को संभालने में सक्षम है. कार्गो टर्मिनल के प्रबंधन और संचालन के लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने एक निजी कंपनी बेंगलोर एयरपोर्ट टर्मिनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ अनुबंध किया है, जो कार्गो सेवाओं का संचालन करेगी. कार्गो टर्मिनल शुरू होने से जयपुर एयरपोर्ट से देश के दूसरे शहरों के लिए कीमती सामान, ज्वेलरी, ब्लड सैंपल, दवाईयां, डेड बॉडी, दस्तावेज, फल, सब्जी, खानपान के पैक्ड आइटम, चिल्ड-फ्रोजन फिश, स्पेयर पार्ट्स, टेक्सटाइल्स, डाक, कूरियर आइटम, खराब होने वाले सामान, ई-कॉमर्स आइटम और अन्य तरह की भारी श्रेणी की सामग्री भी भेजी जा सकेगी. 

घरेलू कार्गो में सीधी एंट्री और पार्किंग के लिए सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध

एयरपोर्ट प्रशासन को राज्य और केंद्रीय नियामक एजेंसियों से सभी आवश्यक सरकारी अनुमतियां और अनुमोदन प्राप्त हो गए हैं. अथॉरिटी हर कैटेगरी के एयरपोर्ट के लिए कार्गो दरें एक समान रखती हैं. नई घरेलू कार्गो इकाई में सभी हितधारकों के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान और सीधा प्रवेश द्वार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इसके साथ ही बिल्डिंग में 1 इनबाउंड, 2 आउटबाउंड ट्रक के लिए रास्ते बनाये गए हैं. 

साल के अंत तक शुरू हो सकता है इंटरनेशनल कार्गो

इसके अलावा एयरलाइंस के लिए अलग ऑफिस स्पेस, कीमती सामान की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम, कोल्ड स्टोरेज रूम, डेंजरस श्रेणी के सामान के लिए माल भंडारण क्षेत्र, केंद्रीकृत एसी, सीसीटीवी, पास जारी करने, सुरक्षा जांच के लिए फ्रिस्किंग बूथ, जांच के लिए दो 100 गुणा 100 आकार की एक्स-रे (XBIS) मशीनें, 1 एक्सप्लोसिव ट्रेस डिटेक्शन मशीन, तीन डॉक लेवलर और दो फोर्कलिफ्ट जैसे अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं. घरेलू कार्गो इकाई का निर्माण टर्मिनल 1 पर अलग से किया गया है. शुरुआत घरेलू कार्गो सेवाओं के साथ होगी. इस वित्तीय वर्ष के अंत तक इंटरनेशनल कार्गो के मूवमेंट की सुविधा भी शुरू किया जाना प्रस्तावित है. 

ये भी पढ़ें: Bhilwara: बेवाण निकालने के दौरान लाउडस्पीकर बंद करने को लेकर दो समुदायों में विवाद, आज बंद रखे गए बाजार

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
Rajsthan: प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
'पिकनिक' के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप, परेंट्स ने किया हंगामा
'पिकनिक' के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप, परेंट्स ने किया हंगामा
Jodhpur News: खेलते-खेलते होद में समाए मासूम, सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
जोधपुर: खेलते-खेलते होद में समाए मासूम, सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget