एक्सप्लोरर

राजस्थान: दिवाली पर पटाखे जलाने के नियम जारी, केवल 2 घंटे कर सकेंगे आतिशबाजी, 10 बजे के बाद अनुमति नहीं

Diwali 2024: राजस्थान में दीपावली पर सिर्फ ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है. दीपावली पर रात्रि 08:00 बजे से 10:00 बजे तक ही पटाखे चलाए जाएंगे.

Rajasthan News: राजस्थान सरकार पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने दीपावली को लेकर एक आदेश जारी किया है. जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की प्रासंगिक वृद्धि को प्रभावी ढंग और पर्याप्त रूप से कम करने के लिए पटाखों की बिक्री व उपयोग पर नियंत्रण और विनियमन के लिए उच्चतम न्यायालय, राष्ट्रीय हरित अधिकरण तथा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग दिल्ली द्वारा समय-समय पर आदेश जारी का हवाला दिया है.

राज्य सरकार के गृह विभाग द्वारा भी पटाखों की बिक्री एवं उपयोग के संबंध में परामर्शदात्री 15 अक्टूबर 2021 एवं विभागीय आदेश 9 नवंबर 2023 की बात कही गई है. गृह विभाग की परामर्शदात्री ने 15 अक्टूबर 2021 के अनुसार केवल ग्रीन आतिशबाजी की अनुमति होगी.

2023 में जारी हुए थे ये आदेश
शांत क्षेत्र (Silence Zone) जैसे अस्पताल, नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केन्द्र, शिक्षण संस्थाएं, न्यायालय, धार्मिक स्थानों से 100 मीटर के क्षेत्र में पटाखें (Fireworks) नहीं चलाए जाएंगे. दीपावली, गुरू पर्व आदि पर पटाखें रात्रि में 08:00 बजे से 10:00 बजे तक ही चलाए जाएंगे. क्रिसमिस एवं नव वर्ष के अवसर पर पटाखें रात्रि में 11:55 बजे से 12:30 तक ही चलेंगे.

राज्य का वह क्षेत्र, जो राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं निकटवर्ती क्षेत्र की परिधि में आता है, ऐसे क्षेत्र में केवल दीपावली एवं अन्य त्यौहारों पर पटाखें चलाए जाने हेतु क्षेत्र चिन्हित किए जाए एवं इसकी जानकारी आमजन को प्रदान की जाए. ऐसे क्षेत्र में विवाह समारोहों में भी उन्नत किस्म एवं हरित किस्म के पटाखें ही इस्तेमाल किए जाएं.

पटाखों की बिक्री पर नजर
प्रतिबंधित पटाखों का विक्रय नहीं हो इसके लिए भी आदेश जारी हुए हैं. राज्य में कॉलेजों एवं स्कूलों में पटाखों के जलने से होने वाले नुकसान के संबंध में जागरूकता अभियान चलाए जाए एवं आमजन को भी इस संबंध में जागरूक किया जाए. राज्य के पुलिस थानों के थाना अधिकारी का यह दायित्व होगा कि वे उपरोक्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करें.

यह भी पढ़ें: भरतपुर में पुलिस की 308 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, एक दिन में 566 अपराधी गिरफ्तार

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
कोटा: नींद में सो रहे युवक पर खौफनाक हमला, सिर में फंसी रह गई कुल्हाड़ी, अस्पताल में जिंदगी की जंग जारी
Dungarpur News: नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
डूंगरपुर में नदी में नहाने गए 4 युवाओं की डूबने से मौत, 2 बच्चों की बची जान
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली
अलवर: प्रेमिका के कहने पर हैवान बना प्रेमी, पेट्रोल पंप पर कर्मचारी को दिन दहाड़े मारी गोली

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget