एक्सप्लोरर

Rajasthan: धौलपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 21 साल से फरार 10 हजार इनामी हत्यारा, ऐसे हुआ गिफ्तार

राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने मंगलवार को 21 वर्ष से फरार 10 हजार इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मेम्बर सिंह साल 2001 में प्रबल प्रताप की हत्या करके 2002 में धौलपुर की जेल से फरार हो गया था

Dhaulpur Police Achievement: राजस्थान के धौलपुर जिले की पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस ने हत्या करके 21 वर्ष से फरार 10 हजार इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की है. धौलपुर जिला पुलिस (Dhaulpur District Police) अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत धौलपुर पुलिस की बड़ी जीत हुई है.   

अनिल जसोरिया (Anil Jasoriya) पुलिस निरीक्षक थाना अधिकारी, थाना कोतवाली धौलपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्यवाही करते हुए 21 साल से फरार चल रहे इनामी बदमाश मेम्बर सिंह पुत्र भजौरी, जाति जाट, उम्र 48 साल, निवासी गौशाला, थाना निहालगंज धौलपुर को गिरफ्तार किया है. बता दें कि धौलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने अभियान चलाकर डकैत केशव गुर्जर की गैंग (Keshav Gurjar Gang) का खात्मा किया है जिसकी तारीफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने भी की थी. अब पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में अपराधियों की धरपकड़ का अभियान (Compaign) चलाया जा रहा है. अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत ही 21 साल से फरार 10 हजार के इनामी मेम्बर सिंह को गिरफ्तार किया है.

21 साल से हत्या कर फरार था आरोपी

गौरतलब है कि बदमाश मेम्बर सिंह ने साल 2001 में प्रबल प्रताप की हत्या (Prabal Pratap Murder Case) की थी और 2002 में धौलपुर की जेल (Dhaulpur Jail) से फरार हो गया था. जिसका स्थाई वारंट और 299 सीआरपीसी में वांछित चल रहा था. पुलिस को आरोपी मेंबर जाट के तगावली फाटक के पास होने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस ने उस स्थान पर पहुंचकर मंगलवार को फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इसी के साथ धौलपुर पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: Rajasthan IPS Transfer 2023: बजट सत्र के बीच गहलोत सरकार ने बदल दिए 22 जिलों के SP, राजस्थान पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: बॉर्डर के पास मस्जिद-मदरसों पर कार्रवाई रोकने से किया इनकार, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
राजस्थान: बॉर्डर के पास मस्जिद-मदरसों पर कार्रवाई रोकने से किया इनकार, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
जोधपुर कोर्ट में फिर अटका सलमान खान का केस, कांकाणी हिरण शिकार मामले पर टली सुनवाई
जोधपुर कोर्ट में फिर अटका सलमान खान का केस, कांकाणी हिरण शिकार मामले पर टली सुनवाई
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Rats In House: क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
क्या चूहों ने कर दिया है नाक में दम? देखें बिना जहर के घर से बाहर खदेड़ने की जादुई ट्रिक
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
हर महीने खूब बिक रही Maruti की ये हाइब्रिड कार, अब कंपनी दे रही 2 लाख का डिस्काउंट
Embed widget