एक्सप्लोरर

राजस्थान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी आने में होगी देरी, जानें वजह

Rajasthan Congress: राजस्थान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की सूची अभी तक दिल्ली से नहीं आई है. इसलिए अभी सिर्फ मंडल और ब्लॉक लेवल पर काम हो रहा है.

Rajasthan Congress News: राजस्थान कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने में अभी काफी देरी है. पार्टी अभी निचले स्तर पर चीजें दुरुस्त करने में लगी है. ब्लॉक और मंडल स्तर पर नियुक्तियां की जा रही हैं. प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में पूरी जान फूंकने में लगी है.

क्योंकि, हाल ही हुए उपचुनाव में पार्टी को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में भी चिंतन चल रहा है. इसलिए अभी वहां से राजस्थान कांग्रेस के लिए कोई सुझाव नहीं आया है. 

सूत्रों का कहना है कि जिला अध्यक्ष की सूची भी दिल्ली से नहीं आई है. वहां पर अभी अध्यक्ष की सूची जारी होने के लिए हरी झंडी नहीं दिखाई गई है. इसलिए अभी सिर्फ मंडल और ब्लॉक लेवल पर काम हो रहा है.

ग्राउंड पर झोंकी जा रही ताकत

कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रदेश महामंत्री स्वर्णिम चतुर्वेदी का कहना है कि पार्टी अभी ब्लॉक और मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति कर रही है. जिसकी प्रक्रिया चल रही है. कई जिलों में खाली ब्लॉक अध्यक्ष के पद भरे जा चुके हैं. बचे हुए नियुक्ति की भी सारी प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी. 

प्रदेश कार्यकारिणी के लिए है दबाव

पार्टी में प्रदेश कार्यकारिणी का दबाव है. जो लोग पिछले कई सालों से संगठन में आना चाहते हैं उन्हें भी निमंत्रण का इंतजार है. इसलिए अभी तक उनकी एंट्री नहीं हो पाई है. जिसके लिए जयपुर से दिल्ली तक का दौड़ जारी है. दरअसल, विधानसभा और लोकसभा चुनाव के बाद से बदलाव की तैयारी होनी थी लेकिन अभी तक कोई परिवर्तन नहीं हो पाया है.

हालांकि, सत्ता पक्ष के विरोध में कांग्रेस आंदोलन करने को तैयार है. संगठन पूरा न होने से पार्टी मजबूती से मैदान में उतर नहीं पा रही है. जबकि, पार्टी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा खुद एक्सटेंशन पर चल रहे है. 

ये भी पढ़ें- शेखावाटी का इंतजार खत्म, यमुना जल समझौते पर दिल्ली में बैठक, CM भजनलाल बोले- 'जल्द ही...'

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
भर्ती नियमों में तकनीकी पेंच दूर करेगी सरकार, 550 युवाओं को होगा लाभ
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
राजस्थान मानसून सत्र से पहले CM भजनलाल का बड़ा हमला, 'कांग्रेस वाले...'
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget