एक्सप्लोरर

Deeg News: शादी में कढ़ी-चावल और पूड़ी-सब्जी खाकर बीमार पड़े मेहमान, 20 लोगों को कराया गया भर्ती

Deeg Food Poisoning Case: जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र में एक लड़की की शादी समारोह में शामिल मेहमानों में उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी का खाना खाने से अचानक कई लोगों की तबियत खराब हो गई.

Deeg News Today: राजस्थान के डीग जिले में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया, जब शादी वाले घर में खाना खाने से लगभग 20 लोग फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए. बीमार लोगों को भरतपुर जिले के आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि कुछ लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया.

दरअसल, ये पूरा मामला डीग जिले डीग जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र का है. यहां कुम्हेर थाना क्षेत्र में एक युवती के शादी समारोह में कई लोग शामिल होने पहुंचे. इसी शादी का खाना खाने से 20 लोग फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हो गए. तबियत बिगड़ने के बाद लोगों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

शादी में मेहमानों ने खाया था ये खाना
जिला आरबीएम अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीजों ने बताया कि डीग जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव सांतरुक में 25 अप्रैल को एक लड़की की शादी थी. 24 अप्रैल को वैवाहिक कार्यक्रम के तहत लड़की के घर कढ़ी चावल और पूरी बनी थी. परिजनों और आसपास के लोगों ने घर में बनी कढ़ी चावल चावल और पूरी सब्जी खाई और सभी लोग अपने- अपने घर चले गए.

इसी दौरान 25 अप्रैल को कुछ लोगों की तबियत खराब होने लगी तो उन लोगों ने मेडिकल की दुकान से दवा ले ली. मगर उनकी तबियत ठीक नहीं हुई. बीते 26 अप्रैल को करीब 20 लोगों की तबियत ज्यादा बिगड़ गई, जिन्हें रारह के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया. अस्पताल में इलाज के बाद शाम को सभी लोगों को छुट्टी मिल गई.

15 लोग सरकारी अस्पताल में भर्ती
कल 27 अप्रैल की सुबह फिर से करीब 20 लोगों से उल्टियां पेट दर्द होने की शिकायत मिली, जिसके बाद सभी लोगों को भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल लाया गया. जिला आरबीएम अस्पताल में 15 लोगों को भर्ती किया गया है, वहीं कुछ लोगों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है. जिनका इलाज जारी है.

'तबतियत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पातल में भर्ती'
फूड प्वॉइजनिंग से पीड़ित अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि गांव में 25 अप्रैल को शादी थी और हमने 24 अप्रैल को कढ़ी चावल और पूरी सब्जी खाई थी. 25 तारीख से हमारी तबियत बिगड़ने लगी है. इसके बाद नजदीकी मेडिकल स्टोर से दवा लेकर खाई थी, लेकिन कोई आराम नहीं मिला. आज तबियत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

ये भी पढ़ें: राजस्थान की सभी 25 सीटों का हाल, कहां ज्यादा कहां कम वोटिंग? मैदान में ये VIP नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
मदन राठौड़ का U-टर्न या सफाई? भारत-पाक मैच वाले बयान पर बोले- 'तोड़-मरोड़कर..'
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
जोधपुर बोरवेल हादसा: गहरे गड्ढे में फंसा 9 साल का भोमाराम, 20 घंटे बाद भी नहीं आया बाहर
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
राजस्थान में मूंगफली के बीजों में बड़ी गड़बड़ी, 15 में से 14 नमूने फेल
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस विधायक का आरोप
'BAP तो BJP की B-टीम है', राजकुमार रोत की पार्टी पर कांग्रेस MLA का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget