एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: डीग जिले की 3 विधानसभा सीटों पर जीतने वाले तीनों प्रत्याशी पहली बार बने विधायक, किसको मिलेगा मंत्री पद?

Rajasthan Assembly: डीग जिले के तीनों बीजेपी विधायक पहली बार चुनाव में जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं, अब तीनों विधायक मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं.

Rajasthan Assembly News: राजस्थान के डीग जिले  में तीन विधानसभा सीट आती है. विधानसभा चुनाव 2023 में तीनों सीट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक जीत कर विधानसभा पहुंचे है. कांग्रेस का डीग जिले से सूपड़ा साफ हो गया है. हालांकि तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डीग को नया जिला बनाकर नै सौगात दी थी फिर भी डीग जिले के लोगों ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है. 
 
डीग जिले में तीन विधानसभा कामां ,नगर और डीग-कुम्हेर आती है. वर्ष 2018 के चुनाव में 2 सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और एक सीट नगर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी की जीत हुई थी. बसपा विधायक वाजिब अली ने बाद में कांग्रेस में विलय कर लिया था. सत्रह तीनों सीट पर कांग्रेस के विधायक थे. अब वर्ष 2023 के चुनाव में तीनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी की जीत हुई है और कांग्रेस के प्रत्याशियों की हार हुई है. अब तीनों विधायक मंत्री बनने की दौड़ में शामिल है. 
 
डीग जिले की तीनों बीजेपी विधायक पहली बार चुनाव में जीत कर विधानसभा पहुंचे है. राजस्थान में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है. भारतीय जनता पार्टी ने भजन लाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले है. राजस्थान में अभी मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ है. इसलिए बीजेपी के सभी विधायक मंत्री बनने के लिए अपनी गोटी बिठाने का प्रयास कर रहे है. 
 
नगर विधानसभा सीट पर जवाहर सिंह बेढ़म जीत कर पहुंचे है. जवाहर सिंह पहलीबार विधायक बने है. वर्ष 2018 में जवाहर सिंह कामां विधानसभा सीट से चुनाव लाडे थे और हार गए थे. भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2023 के चुनाव में जवाहर सिंह को नगर विधानसभा सीट से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा था. जवाहर सिंह पहली बार चुनाव जीतकर विधायक बने है. जवाहर सिंह बेढ़म वसुंधरा की सरकार में डांग विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके है संगठा में भी कई पदों पर रहे है और संगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती है. इसलिए जवाहर सिंह मंत्री पद की दौड़ में शामिल है. 
 
कामां विधानसभा सीट पर बीजेपी की नौक्षम चौधरी चुनाव में जीत पर विधानसभा पहुंची है. नौक्षम चौधरी भी पहलीबार विधायक बनी है. नौक्षम चौधरी हरियाणा के नूंह मेवात की रहने वाली है नौक्षम चौधरी ने वर्ष 2019 में हरियाणा विधानसभा की पुन्हाना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वहां चुनाव हार गई थी. विधानसभा चुनाव 2023 में नौक्षम चौधरी को कामां विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा गया था चुनाव जीतकर नौक्षम चौधरी विधानसभा पहुंची है. बताया जाता है की नौक्षम चौधरी दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में है इसलिए मंत्री पद की दौड़ में शामिल है. 
 
डीग-कुम्हेर विधानसभा सीट राजस्थान की हॉट सीट मानी जाती है. डीग-कुम्हेर विधानसभा सीट पर हमेशा पूर्व राजपरिवार के सदस्य ही जीतकर विधायक बने है. इसलिए डीग-कुम्हेर विधानसभा को हॉट सीट माना जाता है. डीग-कुम्हेर विधानसभा सीट पर वर्ष 2023 के चुनाव में डॉ.शैलेश सिंह जीत कर विधानसभा पहुंचे है. डॉ. शैलेश सिंह भी पहली बार चुनाव जीत कर विधायक बने है. डॉ. शैलेष सिंह ने कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व राजपरिवार के सदस्य और कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह को हराया है इसलिए  डॉ. शैलेश सिंह को मंत्री पद के दावेदार माना जा रहा है. 
 
अब देखने वाली बात यह है कि अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल में किस को जगह मिलती है. वैसे बताया जा रहा है की राजस्थान में किसको मंत्री बनाया जाएगा इसका फैसला दिल्ली से होगा. डीग जिले के तीनों विधायकों में से किसका नंबर आता है.    
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ajmer News: ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में सुरक्षा सेंध, बड़ी देग के अंदर कूदा शख्स, खादिम से हाथापाई
अजमेर: ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में सुरक्षा सेंध, बड़ी देग के अंदर कूदा शख्स, खादिम से हाथापाई
उदयपुर में दलित दुल्हन को घोड़ी से उतारने पर BSP का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
उदयपुर में दलित दुल्हन को घोड़ी से उतारने पर BSP का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
'सचिन पायलट आज भी BJP के संपर्क में...', हनुमान बेनीवाल बोले- CM बनना उनकी किस्मत में नहीं
'सचिन पायलट आज भी BJP के संपर्क में...', हनुमान बेनीवाल बोले- CM बनना उनकी किस्मत में नहीं
कोटा: सरकारी अस्पताल में प्रसूताओं की मौत का सस्पेंस बरकरार, एयर एंबुलेंस से जयपुर शिफ्ट करने की तैयारी
कोटा: सरकारी अस्पताल में प्रसूताओं की मौत का सस्पेंस बरकरार, एयर एंबुलेंस से जयपुर शिफ्ट करने की तैयारी

वीडियोज

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय इन अहम फैसलों पर रहेगा फोकस | Breaking News
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: शपथ के बाद विजय सरकार के पहले फैसलों पर सबकी नजर | Breaking
UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi
Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, शपथ की तारीख का भी ऐलान
हिमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में फैसला, शपथ की तारीख का भी ऐलान
बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना बोले- 'कांग्रेस की राजनीति लटकाना, अटकाना और मटकाना वाली रही'
बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना बोले- 'कांग्रेस की राजनीति लटकाना, अटकाना और मटकाना वाली रही'
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
'8 करोड़ तमिल का सपोर्ट है...', एक्टर मंसूर अली खान बोले- विजय के लिए चैलेंजिंग होगा सरकार चलाना
'8 करोड़ तमिल का सपोर्ट है...', एक्टर मंसूर अली खान बोले- विजय के लिए चैलेंजिंग होगा सरकार चलाना
IPL 2026 में सबसे अच्छा स्पेल डालने वाले Top-5 गेंदबाज, एक ने वैभव सूर्यवंशी के सामने डाला मेडन ओवर
IPL 2026 में सबसे अच्छा स्पेल डालने वाले Top-5 गेंदबाज, एक ने वैभव सूर्यवंशी के सामने डाला मेडन ओवर
Tamil Nadu CM Vijay Oath: राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
Video: सीमा हैदर ने पटियाला सूट में लगाए ठुमके लेकिन सचिन ने नहीं दिया भाव, यूजर्स बोले- मन भर गया क्या?
सीमा हैदर ने पटियाला सूट में लगाए ठुमके लेकिन सचिन ने नहीं दिया भाव, यूजर्स बोले- मन भर गया क्या?
Agricultural Subsidy Scheme: सब्सिडी पर ट्रैक्टर, रोटावेटर और ड्रोन कैसे खरीदें? किसान जान लें हर एक बात
सब्सिडी पर ट्रैक्टर, रोटावेटर और ड्रोन कैसे खरीदें? किसान जान लें हर एक बात
Embed widget