एक्सप्लोरर

महिला विधायक ने विधानसभा में दी गाली, खूब वायरल हो रहा वीडियो

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा सत्र में कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बेटे पर निशाना साधा. इसके बाद बीजेपी विधायकों ने विरोध जताया.

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान बामनवास से कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बेटे को जमकर घेरने की कोशिश की. इस दौरान जब बीजेपी विधायकों ने विरोध के स्वर तेज किए तो गुस्से में कांग्रेस विधायक ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर दिया. इसके बाद से ही इंदिरा मीणा की आलोचना हो रही है. 

दरअसल, इंदिरा मीणा ने हाल ही में हुए 'राइजिंग राजस्थान' को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा के बेटे पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि सीएम के बेटे के कई फर्मों को टेंडर में शामिल किया गया. इस दौरान जैसे ही इंदिरा मीणा ने सीएम भजनलाल शर्मा का नाम लिया, बीजेपी विधायकों ने बवाल शुरू कर दिया. बवाल के चलते समय बीतता जा रहा था और इंदिरा मीणा भाषण पूरा करने में असमर्थ थीं. ऐसे में नाराजगी जाहिर करते हुए उनके मुंह से अपशब्द निकल गया. 

बीजेपी विधायकों ने मांगे सबूत
इंदिरा मीणा ने जब सीएम भजनलाल शर्मा के बेटे पर आरोप लगाए, तो संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल खासा नाराज हो गए. उन्होंने ऐतराज जताते हुए इंदिरा मीणा से आरोपों के सबूत मांगे. बीजेपी विधायक ने कहा कि आरोप लगाने से पहले इंदिरा मीणा को सबूत पेश करने चाहिए. उन्होंने कहा कि बिना किसी सबूत के अनर्गल आरोप लगाना बेहद गलत है. वहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी है, इसलिए गलत बयानबाजी कर के ध्यान भटकाना चाहती है.

कांग्रेस बोली- हम चुप नहीं रहेंगे
बीजेपी विधायकों द्वारा बार-बार टोके जाने पर इंदिरा मीणा का साथ देने अन्य कांग्रेस विधायक भी खड़े हो गए. इस दौरान विधायक राजेंद्र पारीक ने इंदिरा मीणा का साथ देते हुए कहा कि हर विधायक को टोका जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सत्ता पक्ष हमेशा की तरह एक बार फिर विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस बार कांग्रेस चुप नहीं रहेगी. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan: राजस्थान विधानसभा में नए जिलों के निरस्त होने को लेकर जमकर हंगामा, टीकाराम जूली ने की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
अलवरः बच्चों के बाहर खेलने पर भड़की मां, कैंची से की हत्या, खुद ने भी की खुदकुशी
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
कोटाः 3 मिनट में उड़ाई गहनों से भरी तिजोरी, बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget