एक्सप्लोरर

Rajasthan: बीजेपी के श्वेत पत्र पर भड़के सचिन पायलट, कहा- 'पहले अपने 10 साल के कार्यकाल...'

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने शनिवार को पत्रकारों से बात की. उन्होंने बीजेपी के श्वेत पत्र, भारत रत्न सम्मान और लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर बात की.

Rajasthan News: कांग्रेस विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने बीजेपी द्वारा यूपीए (UPA) सरकार के 10 साल के कार्यकाल को लेकर लाए गए श्वेत पत्र (White Paper) पर तीखी टिप्पणी की है. पायलट ने कहा कि यूपीए सरकार को गए 10 साल हो गए, इन 10 वर्षों में बीजेपी (BJP) ने क्या किया, जनता यह जानना चाहती है, उसे बताना चाहिए. पायलट ने हाल ही में दो पूर्व पीएम को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा का स्वागत किया. सचिन पायलट ने इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी बात की और कहा कि इंडिया गठबंधन मुद्दों की राजनीति करना चाहती है और मुद्दों की राजनीति पर चुनाव होना चाहिए. 

पत्रकारों से बातचीत में पायलट ने शनिवार को कहा, ''आज ये श्वेत पत्र जारी कर रहे हैं. आप 10 साल से क्या कर रहे हैं यह जनता जानना चाहती है. आप 10 साल बाद यूपीए सरकार की नीतियों को कोस रहे हैं. आपने 10 सालों में क्या किया है ये बताएं. मनमोहन सिंह के कार्यकाल को खत्म हुए 10 साल हो गए हैं. इन 10 वर्षों में नई पीढ़ी आ गई है. उनके लिए आपने क्या किया है. ये बताएं.''

तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के दावे पर यह बोले पायलट
पायलट ने तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के बीजेपी के वादे पर कहा, ''आज अमीर और गरीब की खाई कल्पना से परे है. आप 80 करोड़ लोगों को सब्सिडाइज्ड खाना दे रहे हैं और कहते हैं कि तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे. सरकार को चिंतन करना चाहिए कि केवल प्रचार और प्रसार करने से नहीं होगा, नीति निर्माण कर लोगों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करना चाहिए.''

अखबार में छपने के लिए बयान देते हैं योगी- पायलट
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के विधानसभा में दिए गए एक बयान को लेकर पायलट ने कहा, ''जो बयान यूपी के सीएम का आया है वह केवल अखबार में छपने के लिए देते हैं. आम लोगों के जीवन को बदलने की उनकी मंशा दिखती नहीं है. हमारा जो इंडिया गठबंधन है वह मुद्दों राजनीति करना चाहती है. मैं चाहता हूं कि चुनाव हों वह मुद्दों पर लड़ा जाए. लोगों की समस्या का निराकरण किया जाए और रोडमैप बनाया जाए.'' 

ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Elections: राजस्थान में कांग्रेस किसे बनाएगी राज्यसभा का उम्मीदवार? सचिन पायलट ने दिया ये जवाब

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget