एक्सप्लोरर

Rajasthan: सत्यपाल मलिक को CBI के समन पर राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष बोले- '...ईंट से ईंट बजा देंगे'

CBI Summons Satyapal Malik: कथित बीमा घोटाले में पूछताछ के लिए CBI ने नोटिस जारी किया. सत्यपाल मलिक ने दावा किया था कि उन्हें दो फाइलों को पास करने के लिए 300 करोड़ की रिश्वत देने की कोशिश की गई थी.

Rajasthan News: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को कथित बीमा घोटाले में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है और उन्हें कुछ सवालों का जवाब देने को कहा है. इस पर राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सत्यपाल मलिक के समर्थन में ट्वीट कर कहा कि पूरी किसान कौम आपके साथ है, सत्य की लड़ाई में ईंट से ईंट बजा देंगे.

सत्यपाल मलिक ने किया था 300 करोड़ की रिश्वत देने का दावा

दरअसल सत्यपाल मलिक ने दावा किया था था कि जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल रहने के दौरान उन्हें दो फाइलों को पास करने के लिए 300 करोड़ की रिश्वत देने की कोशिश की गई थी. सीबीआई ने इसी को लेकर पूछताछ के लिए सत्यपाल मलिक को नोटिस जारी किया है.

गोविंद सिंह डोटासरा ने किया ट्वीट

गोविंद सिंह डोटासरा ने सत्यपाल मलिक के समर्थन में ट्वीट कर कहा, "सेठों के सेल्समैन बनकर देश को लूटने और शहीदों की चिता पर वोट मांगने वाले निकृष्टों के पाप का पर्दाफाश करके आपने हिम्मत का कार्य किया है. पूरी किसान कौम आपके साथ है, सत्य की लड़ाई में ईंट से ईंट बजा देंगे."

बता दें कि सात महीने में यह दूसरी बार है, जब मलिक से सीबीआई पूछताछ करेगी. बिहार, जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय के राज्यपाल के रूप में जिम्मेदारियां समाप्त होने के बाद पिछले साल अक्टूबर में मलिक से पूछताछ की गई थी. सीबीआई की ताजा कार्रवाई सत्यापल मलिक द्वारा दिए गए इंटरव्यू के महज एक सप्ताह बाद की गई है. 

इस इंटरव्यू में सत्यपाल मलिक ने केंद्र सरकार पर पुलवामा हमले को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला हमारे सिस्टम और मुख्यरूप से गृह मंत्रालय की लापरवाही का परिणाम था. 

यह भी पढ़ें:Rajasthan: बाड़मेर में टॉर्चर से परेशान साधु ने किया सुसाइड, जान देने से पहले बनाया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
दक्षिणी राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले सियासत तेज, BJP ने विपक्ष पर लगाया ये बड़ा आरोप
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
राजस्थान: शिक्षा के मंत्री ने युवाओं को कहा 'गुंडा' तो मचा बवाल, कांग्रेस ने किया आवास का घेराव
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
'इस्तीफा समाधान नहीं, पूरे नेटवर्क की जांच हो', NEET पेपर लीक पर राजकुमार रोत ने सरकार को घेरा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
अजमेर: 5 बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget