एक्सप्लोरर

Rajasthan: जब शिक्षण संस्थान को दान देने के लिए BJP-कांग्रेस के दो बड़े नेताओं में दिखी होड़, जानें फिर क्या हुआ

Rajasthan Politics: राजस्थान के अजमेर में एक शिक्षण संस्थान में महाराणा प्रताप की जयंती पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में बीजेपी और कांग्रेस दोनों के ही नेता मौजूद थे.

Rajasthan News: परमवीर मेजर शैतान सिंह (Major Shaitan Singh) शिक्षण संस्थान में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में दो अलग-अलग दलों के नेताओं में मदद राशि देने को लेकर होड़ मच गई. मंच पर मौजूद नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ (Rajendra Rathore) और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ (Dharmendra Rathore) में प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र राठौड़ को फिर से मंच कर आकर घोषणा करनी पड़ी.

परमवीर मेजर शैतान सिंह शिक्षण संस्थान के कार्यकारिणी द्वारा दोनों नेताओं से सरकारी बजट दिलाने का आग्रह किया गया. धर्मेंद्र राठौड़ ने अपने संबोधन में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी के कोष से 20 लाख रुपए देने की घोषणा की, मंच पर ही उन्होंने नीरज डांगी से कॉल पर बात कर सहमति दिलवा दी. थोड़ी देर में मंच पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इस गुगली का जवाब मंझे हुए ढंग से दिया. उन्होंने शिक्षण संस्थान के लिए राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव के कोष से 21 लाख रुपए के बजट की घोषणा कर दी. उन्होंने बोला कि धर्मेंद्र राठौड़ को अपने सांसद से सहमति लेने के लिए कॉल करने की जरूरत पड़ती है लेकिन मुझे इसकी भी जरूरत नहीं पड़ती.

दोनों नेताओं में दिखी गजब की जुगलबंदी
राजेंद्र राठौड़ द्वारा 21 लाख की घोषणा पर धर्मेंद्र राठौड़ ने फिर से माइक लिया और 20 की जगह 21 लाख रुपए देने की घोषणा की. इसी बीच मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया. कार्यक्रम में दोनों विपक्षी दलों से आने वाले नेताओं में जुगलबंदी देखने को मिली. धर्मेंद्र राठौड़ ने मंच से बोला कि मुझे मुख्यमंत्री जी कहते है कि राजनीति सीखनी है तो राजेंद्र राठौड़ से सीखो. दोनों विपक्षी दलों से आने वाले नेताओं का एक साथ एक ही गाड़ी बैठकर कार्यक्रम में आना भी चर्चा का विषय बना रहा.

महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित किया गया था कार्यक्रम
महाराणा प्रताप की 483वीं जयंती पर परमवीर मेजर शैतान सिंह शिक्षण संस्थान अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़, अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता, हनुमान सिंह, सुरेंद्रसिंह शेखावत सहित कई नेता मंच पर मौजूद रहे. कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के जीवन प्रसंगों से सीख लेकर आदर्श राष्ट्र और समाज के निर्माण पर जोर दिया गया.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: उदयपुर में शुरू हुई लेपर्ड सफारी, अब जंगल में 39 KM के ट्रैक पर होगा एडवेंचर, जानें शेड्यूल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पिकनिक' के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप, परेंट्स ने किया हंगामा
'पिकनिक' के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप, परेंट्स ने किया हंगामा
Jodhpur News: खेलते-खेलते होद में समाए मासूम, सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
जोधपुर: खेलते-खेलते होद में समाए मासूम, सगे भाइयों समेत 3 की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
नीरज शर्मा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, हत्या से 4 महीने पहले दी थी शिकायत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप
नीरज शर्मा मर्डर केस: हत्या से 4 महीने पहले ही दे दी गई थी शिकायत; पुलिस पर लापरवाही का आरोप
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार

वीडियोज

Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
जल्दी नौकरी चाहिए तो 10वीं के बाद ये हैं बेस्ट डिप्लोमा ऑप्शंस, कम उम्र में सेट हो जाएगा करियर
Embed widget