एक्सप्लोरर

Congress Crisis: क्या शून्य पर आउट होंगे Sachin Pilot? क्लीन बोल्ट करने के लिए Ashok Gehlot ने बनाई ये रणनीति

Rajasthan News: सीएम गहलोत, आलाकमान और अपनी ही पार्टी के नेताओं के साथ विपक्ष के निशाने पर होने के बावजूद किसी तरह के दबाव में नजर नहीं आ रहे हैं और अकेले सामना कर रहे हैं.

Rajasthan Politics: राजस्थान में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही कांग्रेस और बीजेपी के नेता मैदान में उतर खुलकर बयानबाजी करने लगे हैं. सीएम की गद्दी पर कौन बैठेगा? इसे लेकर राजस्थान कांग्रेस में गुटबाजी भी साफ तौर पर देखी जा सकती है. बीते दिनों पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने खुलकर पेपर लीक को लेकर अपनी ही सरकार पर हमला बोला था, तो सीएम गहलोत ने 'सौ सुनार की एक लोहार की' कहावत को सच साबित करते हुए सचिन पायलट व पायलट गुट के समर्थक नेताओं पर जोरदार हमला बोला था, जिससे पायलट गुट के दावों की हवा निकलती नजर आ रही है. सियासी दांवपेच खुलकर सबके सामने आ चुके हैं. सीएम गहलोत 2023 में फ्रंटफुट पर खेलने के मूड में नजर आ रहे हैं. ऐसा लग रहा है वे सचिन पायलट को जीरो पर आउट करेंगे या एक भी रन नहीं बनाने देंगे.

फ्रंटफुट पर खेल रहे सीएम गहलोत

2023 विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू होते ही सियासी पिच पर 'जादूगर' सीएम गहलोत अब फ्रंटफुट पर खेलते नजर आ रहे हैं. सचिन पायलट गुट के हर जुबानी हमले के जवाब में सीएम गहलोत ने कह दिया है कि 2018 में कांग्रेस की जीत व सरकार मेरे कारण बनी थी. साथ ही 2023 में जीत के लिए मास्टरस्ट्रोक चलते हुए 156 का लक्ष्य हासिल करने का दांव खेल दिया. इस दांव के आगे पायलट गुट चारों खाने चित होता नजर आ रहा है. सीएम अशोक गहलोत अपनों के विरोध के आगे कभी दबाव में नजर नहीं आए. वे पहले भी कई बार तीखे हमले कर चुके हैं. वे सचिन पायलट पर नकारा, निकम्मा, गद्दार, कोरोना और सरकार गिराने का षड्यंत्र रचने के आरोप लगा चुके हैं.

सीएम गहलोत का तीर निशाने पर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 2023 में कांग्रेस सरकार रिपीट होने का दावा कर रहे हैं. साथ ही अपने बजट की जन कल्याणकारी योजनाओं के आधार पर जनता के पास जाने को तैयार हैं. उनका दावा है कि राज्य सरकार के खिलाफ जनता में किसी भी तरह का असंतोष नहीं है. सीएम गहलोत, आलाकमान और अपनी ही पार्टी के नेताओं के साथ विपक्ष के निशाने पर होने के बावजूद किसी तरह के दबाव में नजर नहीं आ रहे हैं और अकेले ही इसका सामना कर रहे हैं. सीएम की तरफ से निकलने वाला हर तीर सही निशाने पर लग रहा है.

पायलट गुट बोल रहा सीएम पर हमला

वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी लगातार किसान सम्मेलन को लेकर प्रदेश के कई जिलों में रैलियां व सभाएं कर रहे हैं. वे भारी भीड़ इक्क्ठा करने में कामयाब भी दिख रहे हैं. पहले सीएम गहलोत के करीबी रहे हरीश चौधरी पायलट गुट में शामिल हुए हैं. पायलट गुट में शामिल राजेंद्र सिंह गुढ़ा, हेमाराम चौधरी व अन्य नेता मुखर होकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर लगातार जुबानी हमला बोल रहे हैं. सचिन पायलट गुट अपनी ही सरकार को घेरने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है. वहीं सचिन पायलट व पायलट गुट के नेता 2018 में सरकार में आने का श्रेय खुद ले रहे हैं.

ये नेता भी बोल चुके हैं सीएम के खिलाफ

राजस्थान सरकार के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा पहले भी दावे कर चुके हैं कि सचिन पायलट को सीएम नहीं बनाया गया तो एक फॉर्चूनर में आये जितने विधायक ही जीतेंगे. बायतु विधायक हरीश चौधरी ने कुछ दिन पहले कहा था कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी व हनुमान बेनीवाल सीएम गहलोत की प्रायोजित पार्टी है. राजस्थान सरकार के मंत्री हेमाराम चौधरी ने पीएम मोदी के गुजरात विधानसभा चुनाव में लिए गए फैसलों की तारीफ की और कहा कि हम बोलेंगे तो हमारी भी सीडी बाहर आ जाएगी.

Rajasthan Politics: गुर्जर वोट बैंक में बीजेपी की सेंधमारी! विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बनाया यह मेगा प्लान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
भरतपुर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, REET के पैसों के विवाद में धौलपुर के जंगल में गाड़ा था शव
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
जोधपुर में मानसून की धमाकेदार एंट्री, सड़कें बनीं दरिया, जलभराव से थमी शहर की रफ्तार!
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
'BJP राज में 12 पेपर हुए लीक, हमने बनाया देश का सबसे सख्त कानून', अशोक गहलोत का बड़ा दावा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget