एक्सप्लोरर

राजस्थान निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, मैदान में उतारे 200 समन्वयक

राजस्थान में 9 और 11 सितंबर को मतदान होगा और 14 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे. पार्षद चुनाव संपन्न होने के बाद शहरी निकायों के प्रमुख पदों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी.

राजस्थान निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दलों की ओर से भी पूरे दमखम से मेहनत शुरू कर दी गई है. निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने राज्य में चुनाव समन्वयक (Election Co-ordinator) नियुक्त कर दिए हैं. पार्टी ने आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव समन्वयक उतार दिए हैं.

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से जारी आदेश में चुनाव समन्वयकों के नामों का ऐलान किया गया है. आदेश में कहा गया है कि अगस्त-सितम्बर माह में प्रदेश की सभी नगर निकायों में चुनाव होने हैं. नगर निकाय चुनावों में उचित कांग्रेस प्रत्याशियों का चयन करने हेतु सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चुनाव समन्वयक (Election Co-ordinator) की नियुक्ति की गई है.

राजस्थान में हिंदुओं के पलायन के खिलाफ प्रदर्शन, जयपुर में निकाली गई 'भगवा रैली'

प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया नियुक्ति आदेश

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि नगर निकाय चुनावों को लेकर 24, 25 एवं 26, अगस्त, 2026 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारी/सह-प्रभारी अपने से संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कांग्रेसजनों की बैठक लेंगे.

इसी प्रकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभावार नियुक्त चुनाव समन्वयक अपने से संबंधित विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर बैठकें आयोजित करेंगे. वहीं आदेश में आगे यह भी कहा गया है कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाली बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा की जायेगी.

अपने-अपने जिलों में बैठकें करने के दिए निर्देश

पीसीसी जिल प्रभारी-सह-प्रभारियों तथा विधानसभा चुनाव समन्वयकगण को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने से संबंधित जिले एवं विधानसभा क्षेत्र में 24, 25 एवं 26 अगस्त, 2026 तक तीन दिवस प्रवास कर संयुक्त रूप से बैठकें आयोजित करें.

साथ ही नगर निकाय चुनाव हेतु कांग्रेस प्रत्याशियों के उचित चयन से संबंधित स्थानीय नगर निकाय स्तर की अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जयपुर को 27 अगस्त, 2026 तक आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें.

बता दें कि राज्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव दो चरणों में 9 और 11 सितंबर को कराए जाएंगे. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित शहरी निकाय क्षेत्रों में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. वहीं निकाय चुनाव परिणाम 14 सितंबर को घोषित किए जाएंगे.

जोधपुर में CJP के कार्यक्रम में बवाल, ABVP कार्यकर्ताओं पर जबरन घुसने का आरोप

फियाज उल मुस्तफा उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पीजी टीवी जर्नलिज्म किया है, जबकि रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. फियाज उल मुस्तफा को राजनीतिक और एंटरटेनमेंट बीट्स पर काम करने का अनुभव है. वर्तमान में वे एबीपी न्यूज की डिजिटल टीम में स्टेट्स टीम का हिस्सा हैं, जहां वे यूपी, पंजाब, बिहार समेत अन्य राज्यों से जुड़ी अपराध और राजनीतिक खबरें लिखते और एडिट करते हैं. इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग और न्यूजरूम ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है. वे खबरों को सरल, साफ और तथ्य के साथ लोगों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. रामपुर के छोटे से गांव से निकलकर फियाज ने अपनी अलग खास पहचान बनाई है, वह न्यूज रूम में अपनी शानदार छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 6 दिन से लापता बस ड्राइवर का शव मिला, 4 लाख रुपये का रहस्य
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
जयपुर में 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 18 करोड़ 60 लाख की ठगी का खुलासा
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
Advertisement

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget