एक्सप्लोरर

Rajasthan News: ERCP पर बढ़ी सीएम अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के बीच तकरार, एक दूसरे पर लगाया आरोप प्रत्यरोप

ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को लेकर राजनीतिक चुनावी बयान बाजी में तल्खी तेवर के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय कृषि मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच बहस तेज हो गई है.

Rajasthan News: ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट(ERCP) को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो चुका है आरोप प्रत्यारोप की राजनीति चुनावी बयान बाजी में तल्खी तेवर के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय कृषि मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बीच हमला तेज हो गया है. एक तरफ जहां केंद्रीय मंत्री सीएम पर आरोप लगा रहे हैं वहीं मुख्यमंत्री भी केंद्रीय मंत्री पर हमलावर हैं.  मुख्यमंत्री ने रविवार को केंद्रीय मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान ने 25 सांसद जीताकर दिए हैं, राजस्थान का हमारा जल संसाधन मंत्री बना है. कम से कम एक परियोजना को तो राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाएं. 

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल आज कितना हुआ महंगा, यहां चेक करें दिल्ली, यूपी सहित तमाम राज्यों में Fuel की नई कीमत

सीएम ने कहा पांच साल में मंत्री ने नहीं किया है कोई काम
ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट(ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के मुद्दे पर रीजनल कांफ्रेंस में गजेंद्र सिंह शेखावत और जलदाय मंत्री महेश जोशी के बीच हुई तकरार पर अब सियासत गर्मा गई है. अब इस मुद्दे पर गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच कड़वाहट बढ़ने लगी है. रविवार को बीकानेर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- पीएम का बोला हुआ है शब्द, उसे एक बार अलग कर दो तब भी उसकी इतनी हैसियत होनी चाहिए कि वह पीएम से कहकर एक राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाए कि मेरे राजस्थान का मामला है प्रधानमंत्री जी, इसको तो करना पड़ेगा. 40 साल का इतिहास उठाकर देख लीजिए, मैं खुद एमपी रहा हूं, आज राजस्थान का नक्शा बदल गया, हमने काम करवाए. इनसे पूछिए 5 साल में इन्होंने राजस्थान के लिए किया क्या है? ईआरसीपी तो इनकी सरकार की बनाई हुई है. पीएम कह रहे हैं हमारी लोकप्रिय मुख्यमंत्री, अरे उसे मिलने का टाइम तो दो. इनके छह-छह मुख्यमंत्री के दावेदार बन गए हैं.

13 जिलों में हो रही है पानी की परेशानी
सीएम गहलोत ने कहा- ईस्टर्न राजस्थान कैनाल का प्रोजेक्ट 13 जिलों के लिए बनाया था, ये 13 जिले पानी के लिए तकलीफ में हैं. 40 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट वसुंधरा जी ने बनाया था. मैंने प्रधानमंत्री का जयपुर और अजमेर की सभाओं का कोट ट्विटर पर डाला है, वीडियो शेयर किया है. अगर मंत्री दोनों को पढ़ लें देख लें कि प्रधानमंत्री ने क्या कहा है तो वो खुद ही फैसला कर लें राजनीति छोड़ेंगे या क्या करेंगे? मंत्री तो कह रहे थे कि प्रधानमंत्री ने एक भी शब्द इस बारे में बोला हो तो राजनीति छोड़ दूंगा.

केंद्रीय मंत्री ने किया पलटवार
इस आरोप पर पलटवार करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने रविवार को कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान सरकार के मुखिया, यदि टेबल पर बैठकर सिर्फ मध्य प्रदेश से बात कर लें तो सभी समस्याएं सुलझ जाएंगी. मैंने इस विषय पर विमर्श करने के लिए उन्हें दो बार दिल्ली में आमंत्रित किया. जयपुर में भी बैठक करने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं. फिर वे दो वर्षों तक कोविड के बहाने घर में बंद रहे. मध्य प्रदेश जिस विषय को लेकर गतिरोध पर अड़ा है, उसके लिए राजस्थान को साथ बैठना ही होगा.

दूसरों पर उछाल रहे हैं किचड़
 गहलोत सरकारी की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा, काम करना अलग बात है और काम की चर्चा करके उस पर राजनीति करना अलग. कांग्रेस सरकार कितना काम करती है, यह सब देख रहे हैं. उनके इसी मानसिकता का खामियाजा पूरा राजस्थान भुगत रहा है. ईआरसीपी की बात तो फिर भी केंद्र सरकार से जुड़ी हुई है, लेकिन पाली, जोधपुर और जालौन के कुछ हिस्सों के लिए शुरू परियोजनाओं को किसने रोक कर रखा है? वे आज तक वर्ष 2018 की बजट की घोषणाओं को पूरा नहीं कर पाए और वे दूसरों पर कीचड़ उछाल रहे हैं. इसका जवाब उन्हें जनता देगी. 

मंत्री ने कहा पहुंचा रहे हैं हर घर में पानी
शेखावत ने कहा, हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर घर में पानी पहुंचाने के लक्ष्य को लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर काम कर रही है, ताकि किसी को पानी की समस्या न हो. उन्होंने कहा कि यदि मैं पूरे भारत के संदर्भ में बात करूं तो आजादी के 70 वर्षों के बाद भी सिर्फ 3.23 करोड़ घरों में पानी पहुंचा था, जबकि हमने सिर्फ 27 महीनों में ही 6.20 करोड़ घरों तक पीने का पानी पहुंचा दिया. हमारा संकल्प यह है कि हम देश के हर घर तक पीने का पानी पहुंचाएं और कहीं भी संसाधनों की कोई कमी न हो.

यह भी पढ़ें-

Rajasthan News: करौली में बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू का समय, जानें- क्या है नई गाइडलाइन?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
'सरकार भारी दबाव में है', सोनम वांगचुक के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बड़ा दावा
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
जयपुर रेंज में अपराधियों पर पुलिस का एक्शन, 350 टीमों ने मारी दबिश; 803 बदमाश गिरफ्तार
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?
अजमेर में शोरूम से निकलते ही नई कार में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार, हादसे के लिए जिम्मेदार कौन?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget