एक्सप्लोरर

भारत-पाक टेंशन के बीच राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा की हाई लेवल मीटिंग, सीमा से सटे जिलों के लिए दिए बड़े आदेश

Rajasthan News: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने अफसरों से कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के दौरान के नागरिकों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है. तय रणनीति के हिसाब से काम करें.

Rajasthan News Today: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर राजस्थान से लगे सीमावर्ती जिलों में दुश्मन देश की ओर से हमले की संभावना की वजह से तनाव का माहौल है. इस बात के मद्देनजर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 2:30 बजे अपने आवास पर अधिकारियों के साथ आपात बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने अफसरों को आपात हालात से निपटने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए. 

सीएम भजनलाल शर्मा ने बैठक में शामिल अफसरों से कहा, "नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव सहायता प्राथमिकता के आधार पर तत्काल मुहैया कराएं. साथ ही सभी जरूरी काम को समय से पूरा करें. उसे आगे के लिए न टालें." राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने बैठक के दौरान ही आदेश जारी कर सीमावर्ती जिलों में खाली पड़े सभी पदों को तुरंत भरे जाने का निर्देश दिया. CM के आदेश के कुछ देर बाद ही बॉर्डर वाले जिलों में खाली पड़े सभी पदों को भर दिया गया. 

बाड़मेर में अफसरों की तबादला सूची जारी 

भारत-पाकिस्तान के बीच उपजे हालातों के बीच सीएम भजनलाल शर्मा से आदेश मिलने के तत्काल बाद स्वायत शासन विभाग ने खाली पदों को भरने के लिए अफसरों की तबादला सूची जारी की. तबादला सूची के मुताबिक संतलाल मक्कड़ को बाड़मेर नगरपरिषद आयुक्त, जितेंद्र सिंह को बाड़मेर राजस्व अधिकारी नगरपरिषद, अनिल झिगोनिया को चोहटन नगरपालिका अधिशासी अभियंता, रवि कुमार धोरीमन्ना नगरपालिका अधिशासी अभियंता, सुरेश कुमार जीनगर गुड़ामालानी और सुमेर सिंह अधिशासी अभियंता सिणधरी और अभिषेक शर्मा को बाड़मेर नगरपरिषद सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

5 जिलों में स्कूल और कोचिंग संस्थान अगले आदेश तक बंद 

पाकिस्तान की ओर से हो रहे हवाई हमले के मद्देनजर राजस्थान के 5 जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में सभी स्कूल और कोचिंग संस्थान अगले आदेश तक के लिए बंद रहेंगे.

दूल्हा दुल्हन ने अंधेरे में लिए सात फेरे

इससे पहले राजस्थान के जोधपुर शहर में भी कल रात अचानक ब्लैकआउट करने के निर्देश जारी किए गए. ब्लैकआउट के अंधेरे में ही एक गेस्ट हाउस में शादी की रस्में अदा की गई. दूल्हा दुल्हन ने अंधेरे में ही सात फेरे लिए. उन्होंने कहा कि उनके लिए शादी की खुशियों से ज्यादा जरूरी देश की सुरक्षा है. इसी वजह से उन्होंने ब्लैकआउट के आदेश का सम्मान करते हुए अंधेरे में ही शादी की सभी रस्में अदा की है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
अब भरतपुर के बांके बिहारी मंदिर से 3.65 लाख का हीरा गायब, देवस्थान विभाग पर लगे गंभीर आरोप
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम से सचिन पायलट की हुंकार, बोले- 'गैर-संवैधानिक है परिसीमन'
Rajsthan: प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
प्रसूताओं की मौत पर मंत्री की 'ब्रेक के बाद' टिप्पणी ने पकड़ा सियासी तूल, कांग्रेस ने बोला हमला
'पिकनिक' के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप, परेंट्स ने किया हंगामा
'पिकनिक' के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप, परेंट्स ने किया हंगामा

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget