एक्सप्लोरर

‘हील इन राजस्थान‘ पॉलिसी से प्रदेश बनेगा मेडिकल टूरिज्म का हब, स्वास्थ्य के अलावा और क्या होंगे फायदे?

Heal in Rajasthan Policy: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने ‘हील इन राजस्थान‘ पॉलिसी तैयार कर ली है. पॉलिसी के प्रारूप पर बैठक में सभी हितधारकों से विस्तृत चर्चा कर सुझाव लिए गए.

Rajasthan News: राजस्थान को मेडिकल टूरिज्म का हब बनाने की तैयारी शुरू हो गयी है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ‘हील इन राजस्थान‘ पॉलिसी लायेगी. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने पॉलिसी तैयार कर ली है. पॉलिसी के प्रारूप पर शनिवार को सभी हितधारकों से विस्तृत चर्चा कर सुझाव लिए गए. सुझावों के आधार पर नीति को जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा. उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने की.

शुभ्रा सिंह ने कहा कि बैठक में मेडिकल वेल्यू ट्यूरिज्म बढ़ाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ. राजस्थान सरकार चिकित्सा के क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात कर रही है. इस वर्ष के बजट में स्वास्थ्य को को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है.

कुल बजट का 8.26 प्रतिशत प्रावधान स्वास्थ्य के लिए किया गया है. स्वास्थ्य के लिए अब तक का सबसे ज्यादा बजट है. उन्होंने बताया कि चिकित्सा के क्षेत्र में आधारभूत ढांचे का तेजी से विकास किया जा रहा है. विश्व स्तरीय संस्थानों का निर्माण हो रहा है.

राजस्थान मेडिकल टूरिज्म की नई ऊंचाइयों पर कैसे पहुंचेगा?

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि स्वाई मानसिंह अस्पताल में आयुष्मान टॉवर का निर्माण, दो मेडिसिटी एवं मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना, हर जिले में मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग कॉलेज, टेलीमेडिसिन को बढ़ावा, निजी क्षेत्र में भी कई उच्च श्रेणी के चिकित्सा संस्थानों की एंट्री से राजस्थान मेडिकल टूरिज्म की नई ऊंचाइयां छुएगा. शुभ्रा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में भी पोर्टेबिलिटी का प्रावधान होने से दूसरे राज्यों के रोगी राजस्थान आ सकेंगे.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव से जानें 

शुभ्रा सिंह के मुताबिक प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर उत्थान, वाजिब दरों पर इलाज से मेडिकल टूरिज्म की संभावनाएं तेजी से विकसित हुई हैं. नीतिगत निर्णयों के माध्यम से राज्य सरकार इन संभावनाओं को और अधिक विस्तार देना चाहती है. 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनने से राजस्थान को और भी लाभ होंगे. राजस्थान में निवेश और रोजगार के भी बडे़ अवसर पैदा होंगे. फार्मा, होटल व्यवसाय सहित अन्य उद्यमों को बढ़ावा मिलेगा. हील इन राजस्थान पॉलिसी इन संभावनाओं को धरातल पर लाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी. 

बैठक में चिकित्सा के क्षेत्र से जुडे़ विशेषज्ञों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए. मेडिकल टूरिज्म बढ़ाने के लिए राजधानी समेत अन्य जिलों में भी उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने, सड़क एवं एयर कनेक्टिविटी को बेहतर करने पर बात हुई. चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अवसर बढ़ाने, रोगियों और परिजनों के लिए आवास की समुचित सुविधाएं उपलब्ध करवाने, निजी क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों को प्रोत्साहित करने के लिए नियमों को अनुकूल बनाने का भी सुझाव सामने आया. 

ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather: जन्माष्टमी पर राजस्थान के इन शहरों का कैसा रहेगा मौसम? जान लें ताजा अपडेट

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
राजस्थान में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस की सख्ती, गाइडलाइन जारी
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
'विवाद दो पड़ोसियों के बीच हो...', जयपुर में CJI का शांति संदेश
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
डूंगरपुर में गलत इलाज से युवक की मौत, झोलाछाप डॉक्टर फरार
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना
सीकर: गर्भवती महिला की हत्या, थाने के बाहर लोगों का धरना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget