एक्सप्लोरर

Udaipur News: प्री मानसून में जमकर बरसे बादल, अब 4 दिन चेतावनी नहीं, मानसून आने का इंतजार

Rajasthan Weather: सोमवार को बीते 24 घंटे में बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर में बारिश हुई. जबकि जयपुर के फुलेरा में सर्वाधिक साढ़े 3 इंच और नागौर के मकराना में 3 इंच बारिश हुई है.

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में प्री मानसून का दौर लगभग खत्म हो गया है, जिसमें कई क्षेत्रों में मेघ जमकर बरसे हैं. लेकिन अब 25 जून तक मानसून आने की संभावना जताई जा रही है, वहीं आगामी चार दिनों तक मौसम विभाग से किसी प्रकार की बारिश की चेतावनी नहीं है. इधर सोमवार की बात करें तो राजस्थान के कई इलाकों में पिछले 24  घंटों में कई जिलों में बारिश हुई है. कहीं तेज तो कहीं हल्की से मध्यम हुई है. जयपुर के फुलेरा में तो 3 इंच तक बारिश हो गई, हालांकि राजधानी में इससे पहले भी बारिश हो चुकी है.

सोमवार को ऐसा रहा राजस्थान का मौसम
सोमवार को बीते 24 घंटे में बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर में बारिश हुई. जबकि जयपुर के फुलेरा में सर्वाधिक साढ़े 3 इंच और नागौर के मकराना में 3 इंच बारिश हुई है. तापमान की बात करें तो पूरे प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. रविवार तक तो कुछ जिलों में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान पहुंच रहा था, लेकिन सोमवार को पूरे राजस्थान में 40 डिग्री से नीचे तापमान रहा. यहां अधिकतम तापमान सिरोही में 39.6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान में भी तेजी से गिरावट हुई है. सवाई माधोपुर में तो न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री तक पहुंच गया. इधर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अब तक प्री मानसून सामान्य से 23% अधिक बरस चुका है. सोमवार तक प्रदेश में 27.08 मिमी बारिश होनी थी, जबकि यह 33.34 मिमी हो चुकी है. वहीं कई बांधों में पानी की आवक शुरू हो गई है. 

International Yoga Day 2022: योग दिवस से पहले जल योग की प्रैक्टिस, जोधपुर में बच्चों ने बनाई खास थीम

24 जून तक ऐसा रहेगा राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग के जारी आकडों के अनुसार 20 जून यानी सोमवार को प्रदेश के 5 संभागों जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर में रेड अलर्ट जारी था, जहां भारी बारिश की चेतावनी थी. इसमें कुछ जगह बारिश हुई भी, लेकिन अब 24 जून तक कोई चेतावनी नहीं है. मौसम सामान्य रहेगा और अधिकतम तापमान में गिरावट होकर 34 और न्यूनतम 26  डिग्री तक रहने की संभावना बताई है.

Rajasthan News: राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का कांग्रेस ने किया विरोध, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget