एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: सांसद हनुमान बेनीवाल ने दी राहुल गांधी को शादी की नसीहत, कहा- '55 साल बाद नहीं होता ब्याह'

राजस्थान के चुरू जिले के सरदारशहर विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है. इस दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है.

Churu News: राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा जैसे-जैसे राजस्थान के करीब आ रही है. वैसे-वैसे विरोध के सुर तेज हो रहे हैं. वैसे वैसे कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी खुलकर सामने आ रही है. जिसके चलते राजस्थान में सियासी पारा गरमाया हुआ है. इस यात्रा के विरोध में गुर्जर नेता सहित कई बड़े नेता अब मैदान में तक उतर चुके हैं. एक सभा में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सवाल खड़े किए हैं .

हनुमान बेनीवाल सरदारशहर के उपचुनाव में अपने प्रत्याशी के समर्थन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे. उस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बोले कि राहुल गांधी क्यों फालतू घूम रहे हैं. भारत तो जुड़ा हुआ हैं. इसके बाद बेनीवाल ने कहा कि 55 साल की उम्र हो गई है. यह उम्र शादी की होती है, मेरी भी शादी लेट हुई थी. मैं लगभग 34-35 साल का था, जब मेरी शादी हुई थी. यह तो मेरा भाई मेरे से भी 20 साल आगे चल रहा है. 55 साल के बाद शादी नहीं करते है. इसलिए मेरी कांग्रेस नेताओं से अपील है. कि आपस का झगड़ा छोड़ो पहले अपनी पार्टी के नेता का शादी करा दो. सबको जीमने (खाने) के लिए बुलाओ और इसका पहले घर बसाओ और उसके बाद भारत जोड़ो. यह मेरी कांग्रेस पार्टी से अपील है.

बेनीवाल ने कहा कि जिस तरह से आप महिलाओं का अपमान कर रहे हो, यह क्या कोई इंग्लैंड, जर्मनी या अमेरिका है, जो आधे कपड़ों में लोग घूम रहे हैं. हमारे कई किसान की बेटियां और अभिनेत्रियां राहुल के चिपक चिपक कर फोटो ले रही है. उसे कोई मुख्यमंत्री बनता है क्या ? इसके अलावा मैं अशोक गहलोत साहब से अपील करना चाहता हूं, क्योंकि गहलोत जी को अपील का बड़ा शौक है. आपने (अशोक गहलोत) विधानसभा में कहा था ना कि राहुल और प्रियंका मेरे बच्चे जैसे हैं. मैंने उन्हें गोद में खिलाया है, इसलिए मैं कहना चाहता हूं, कि आप राहुल गांधी की शादी कराओ इसका दिमाग खराब हो गया है. यह भारत को जोड़ेगा या नहीं जुड़ेगा मुझे पता नहीं, लेकिन एक दिन ऐसा बवंडर कर देगा कि कांग्रेस पार्टी को जिसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

दिव्या मदेरणा व राहुल गांधी की फोटो के आड़ में निशाने पर लिया
ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने बुधवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो अपलोड किया. फ़ोटो में दिव्या मदेरणा के साथ राहुल गांधी का फोटो हैं. सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि यह फोटो 20-21 नवंबर के दौरान भारत जोड़ो यात्रा की है. जब दिव्या मदेरणा ने महाराष्ट्र जाकर राहुल गांधी से मुलाकात की थी. शाम को रालोपा प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल सरदारशहर के उदासर बिदावतान में उपचुनाव के तहत एक सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. इस फोटो की आड़ में दिव्या मदेरणा से लेकर राहुल गांधी तक को निशाने पर लिया और अपील कर डाली. हनुमान बेनीवाल के इस संबोधन के बाद राजस्थान के सियासी हल्के में अब नई हलचल होनी है, क्योंकि दिव्या मदेरणा भी अपने बेबाकी की और स्पष्ट बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रही है.

सामाजिक मर्यादाओं का नेताओं को ध्यान रखना चाहिए
बेनीवाल ने कहा देखिए लाड प्यार और सम्मान अलग होता है. किसी का स्नेह अलग होता है, लेकिन इस तरह की हरकतें करना बिल्कुल भी एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष की अच्छा नहीं लगती हैं. मैं उन अभिनेत्रियों और नेत्रियों से भी अपिल करूंगा कि इस तरह आप पॉपुलर  होने के लिए, इस तरह की हरकतें कर रहे हो और सोशल मीडिया पर जिस तरह के फोटो अपलोड कर रही हो, इससे समाज और किसान की भी बेज्जती (इंसल्ट) होती हैं. जिससे आपके समर्थकों के अंदर भी रोष पैदा होता है. कि हमारी नेत्री क्या कर रही हैं. हमारे नेताओं और मंत्रियों को सीमाओं का ध्यान रखना चाहिए.

सरदारशहर में कांग्रेस बीजेपी और आरएलपी सहित 10 प्रत्याशी मैदान में
चूरू के सरदारशहर विधायक पंडित भंवर लाल शर्मा के निधन हो जाने के बाद सरदार शहर में उपचुनाव हो रहा है. उपचुनाव में 5 दिसंबर को मतदान होगा. कांग्रेस बीजेपी और आरएलपी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. कांग्रेस ने स्वर्गीय विधायक भंवरलाल शर्मा के पुत्र अनिल शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि बीजेपी ने अशोक कुमार पिंचा को अपना प्रत्याशी बनाया है. आरएलपी ने लालचंद मुंड को अपना प्रत्याशी बनाया हैं. सरदारशहर विधानसभा के उपचुनाव में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान के चूरू में पारा पहुंचा 5 डिग्री के नीचे, इन जिलों में भी खूब सताएगी ठंड

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर घमासान, प्रदेश सचिव नरपत पन्नू नाराज! वीडियो वायरल
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
गजेंद्र सिंह शेखावत का निशाना, 'देश में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस...'
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद
कोटा में स्मैक तस्करी के आरोप में कॉन्सटेबल गिरफ्तार, 14 लाख कैश बरामद

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget