एक्सप्लोरर

चितौड़गढ़ में शोभायात्रा पर पथराव, तनाव के बाद धारा 144 लागू, 18 गिरफ्तार

Udaipur News: जिला कलेक्टर रंजन और एसपी सुधीर जोशी का एक वीडियो जारी हुआ. इसमें उन्होंने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं. एक व्यक्ति की मौत होना बताया गया लेकिन उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक था.

Udaipur News: उदयपुर संभाग के चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी थाना क्षेत्र में गत रात तनाव हो गया. इसको लेकर क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई. मौके पर पुलिस बल तैनात है और मामले में 18 से ज्यादा आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. मामला क्षेत्र में शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव के बाद बिगड़ा. पथराव से कई लोग घायल भी हुए. 

फिलहाल, पुलिस और प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में अभी शांति है और माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है. इसको लेकर कलेक्टर आलोक रंजन और एसपी सुधीर जोशी ने वीडियो भी जारी किया है. 

शोभायात्रा के दौरान हुआ विवाद और फिर पथराव
राशमी थाना क्षेत्र के पहुंना गांव में मंगलवार रात को गांव के बड़े मंदिर का जुलूस निकाला जा रहा था. जुलूस एक धार्मिक स्थल के यहां पहुंचा तो साउंड बजाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और जुलूस या कहे शोभायात्रा पर पथराव कर दिया. इससे माहौल खराब हो गया. 

मौके पर मारपीट भी हुई जिसमें एक युवक को गंभीर चोट लगने से उसे भीलवाड़ा रेफर किया गया. इसके बाद दोनों पक्षों की तरफ से भी पत्थरबाजी हुई. इसमें 8 से 10 लोग जख्मी हो गए. 

क्षेत्र में लागू हुई धारा 144
सूचना पर राशमी थाना अधिकारी श्याम राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और उच्च अधिकारियों को सूचना दी. पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए दोनों ही पक्षों को खदेड़ा. इसके बाद मामला शांत हुआ. वहीं, अगले दिन बुधवार को भी क्षेत्र में सन्नाटा छाया रहा. धारा 144 लागू होने के कारण लोग घरों में ही रहे और पुलिस बल तैनात रहा. 

जिला कलेक्टर रंजन और एसपी सुधीर जोशी का एक वीडियो जारी हुआ. इसमें उन्होंने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं. कुछ लोगों को चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि एक व्यक्ति को सिर में चोट की वजह से भीलवाड़ा रेफर किया गया था. उसे भी छुट्टी दे दी गई. 

18 लोग गिरफ्तार
एक व्यक्ति की मौत होना बताया गया लेकिन उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक था. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कंपाउंडर ने उन्हें चेक किया था. एसपी सुधीर जोशी ने कहा कि मामले एफआईआर दर्ज कर ली गई है और अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने कस्बे के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफत सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: IN Pics: लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में ड्राई डे घोषित, अप्रैल में इस दिन शराब की दुकानें रहेंगी बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
देश के लिए 3 युद्ध लड़ने वाले आर्मी कैप्टन के साथ धोखा, भू-माफियाओं ने छीनी 25 बीघा जमीन
Jaipur News: जयपुर पुलिस का बेरहम चेहरा, इंसाफ मांगने पर किया अपराधियों जैसा सलूक; जबरन खत्म कराया धरना
जयपुर पुलिस का बेरहम चेहरा, इंसाफ मांगने पर किया अपराधियों जैसा सलूक; जबरन खत्म कराया धरना
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget