एक्सप्लोरर

Chittorgarh: दीवार के अंदर चुनवा दी गई थी ढाई करोड़ की अफीम, य़ूं पहुंच गई नारकोटिक्स विभाग की नजर

Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ जिले में नारकोटिक्स विभाग ने बड़ी मात्रा में अफीम जब्त किया है. तस्करों ने बेहद अनोखे तरीके से अफीम को छुपा रखा था. इस अफीम की कीमत बाजार में 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Chittorgarh Crime News: चित्तौड़गढ़ (Chittorgarh) में आए दिन अफीम (Opium) और डोडा चुरा के मामले सामने आते रहते हैं. नारकोटिक्स विभाग की टीम ने जिले में घर से 100 किलोग्राम अफीम जब्त की है जिसकी कीमत ढाई करोड़ रुपए हैं. यह इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई है. चौकाने वाली बात यह है कि इतनी भारी मात्रा में अफीफ को दीवार में चुनवाकर रखा गया था.  

नारकोटिक्स अधिकारियों के अनुसार ने उन्हें सूचना मिली थी कि बांगेड़ा गांव में देवीलाल के घर में अवैध अफीम छुपाई गई है. कोटा और चित्तौड़गढ़ की टीम उसके घर पहुंची तो दरवाजा बाहर से बंद था. टीम ने खिड़की से प्रवेश किया तो अंदर देवीलाल की पत्नी और बेटियां मिलीं. घर की तलाशी करते हुए पहली मंजिल पर पहुंची तो वहां एक कमरे में दीवार में पर चैम्बर जैसा दिखाई दिया. वहां तोड़ा तो वह अंदर से खोखला निकला. हाथ डालकर देखा तो उसमें थैलियां पड़ी थीं. बाहर निकालकर देखा तो अफीम थी. अफीम को तौला गया तो करीब 100 किलोग्रम का निकला जिसकी कीमत ढाई करोड़ रुपये है. नारकोटिक्स टीम ने अफीम को जब्त किया और अब आरोपी की तलाश की जा रही है. 

दो महीने पहले ही आई थी फसल
 जो अफीम बरामद हुई है वह ताजी लग रही है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दो महीने पहले ही अफीम की फसल निकाली गई थी. इसके बाद नारकोटिक्स की तरफ से तौल हुआ था. उसी बची अफीम के अवैध कारोबार का मामला सामने आया. आरोपी के घर से ढाई लाख नगद, एक डायरी मिली है जिसमें कई लोगों के नाम लिखे हैं. बाड़े से एक पिकअप मिला है जिसमें डोडा-चुरा था. इन सभी को नारकोटिक्स ने जब्त किया है. सहायक उपनार्कोटिक्स आयुक्त विजय सिंह ने मीडिया को बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी. आरोपी की तलाश कर रहे हैं और आगे की जांच चल रही है.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बरसात से गिरा पारा, 40 डिग्री से ऊपर नहीं जा परा रहा है, आज यहां हो सकती है बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
'राजस्थान में भी...', पेपर लीक को लेकर मंत्री जोगाराम का कांग्रेस पर निशाना
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार
जयपुर: प्रेमी संग मिलकर जूस में जहर देकर पति की हत्या, 12 दिनों बाद दोनों गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget