एक्सप्लोरर

Chhath Special Train: छठ में घर जाना होगा आसान! रेलवे ने जयपुर से यूपी-बिहार के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

Railway News: जयपुर-जोगबनी स्पेशल वाया भरतपुर, आगरा फोर्ट, प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्याय, दानापुर, पटना, कटिहार होकर जाएगी, उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए विशेष उपयोगी रहेगी.

Chhath Puja 2023: छठ पूजा (Chhath) पर उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लोगों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-जोगबनी-जयपुर (01 ट्रिप) स्पेशल रेलसेवा का संचालन होगा. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, गाड़ी संख्या 09741, जयपुर-जोगबनी स्पेशल रेलसेवा 16 नवंबर (01 ट्रिप) जयपुर से 09.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 3.20 बजे जोगबनी पहुंचेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09742, जोगबनी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 20 नवंबर (01 ट्रिप) जोगबनी से 8 बजे रवाना होकर अगले दिन 03.15 बजे जयपुर पहुंचेगी. इसके चलने से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लोगों के लिए बड़ी सहूलियत मिलेगी. राजस्थान में यूपी और बिहार के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं. रेलवे ने इसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है. 

यह ट्रेन दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बरौनी, मानसी, कटिहार, पूर्णिया और फारबिसगंज स्टेशनों पर ठहराव करेगी. इस रेलसेवा में थर्ड एसी, 6 सेकंड एसी, 8 जनरल बोगी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे. यहां जाने वाले लोगों के लिए यह अलग ट्रेन है. इस रूट पर ट्रेन कम हैं. इसलिए यहां पर भीड़ को देखते हुए इसे चलाया जा रहा है. उधर से आने वाले लोगों के लिए भी ये ट्रेन राहत देगी.

वहीं दूसरी तरफ दुर्गापुरा (जयपुर)-दौंड़-दुर्गापुरा (जयपुर) सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है. यह गाड़ी संख्या 09739, दुर्गापुरा (जयपुर)-दौंड़ सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 15 नवंबर और 22 को (02 ट्रिप) दुर्गापुरा से बुधवार को 18.40 बजे रवाना होकर गुरुवार को 18.20 बजे दौंड़ पहुंचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09740, दौंड़-दुर्गापुरा (जयपुर) सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 16 नवंबर और 23 नवंबर को (02 ट्रिप) दौंड़ से गुरुवार को 23.10 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 22.05 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी. यह रेलसेवा रास्ते में सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, गोदरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, पनवेल, लोनावला व पुणे स्टेशनों पर रुकेगी. 

इसे भी पढ़ें: 

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में BSP के लिए इस 'इंजीनियर' ने की सोशल इंजीनियरिंग, 2018 में भी निभाया था अहम रोल

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget