एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2022: ब्रह्मा मंदिर, खाटूश्याम समेत राजस्थान के इन मंदिरों के पट रहेंगे बंद, जानें कब हो सकेंगे दर्शन

Chandra Grahan 2022: ग्रहण के दौरान जहां प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद रहते हैं, वहीं बीकानेर का करणी माता एक ऐसा मंदिर है, जहां सुआ सूतक नहीं लगता. सूतक काल में भी इस मंदिर में दर्शन किए जा सकते हैं.

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण के सूतक काल से ही मंगलवार 8 नवंबर को राजस्थान के प्रमुख मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे. चित्तौड़गढ़ के सांवलिया जी मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, मेहंदीपुर बालाजी मंदिर, आदि के कपाट ग्रहण के मोक्ष तक बंद रहेंगे. हालांकि, बताया जा रहा है कि बीकानेर के करणी माता मंदिर में कोई सुआ सूतक नहीं लगता है. ऐसे में यह मंदिर ग्रहण के दौरान भी खुला रहेगा. मोक्ष के बाद मंदिर में साफ-सफाई और शुद्धिकरण किया जाएगा और फिर संध्या पूजन होगा.

जानकारी के मुताबिक, खाटूश्याम जी मंदिर में मंगलवार को पूर्ण और बुधवार को दोपहर तक कपाट बंद रहेंगे. वहीं, गोवर्धन में चन्द्रग्रहण पर प्रमुख दानघाटी मंदिर में शाम को 45 मिनट तक मंदिर के पट बंद होंगे. इसके पहले और बाद में विधिवत पूजा होगी. 

चित्तौड़गढ़ के सांवलिया जी मंदिर के कपाट मंगलवार को दिनभर नहीं खुलेंगे. संध्या आरती में ही भक्तों को भगवान के दर्शन मिलेंगे. मंगलवार सुबह 5.39 से मंगला आरती और राजभोग आरती सहित दोपहर शयन झांकी के दर्शन नहीं हो सकेंगे. यानी पूरे 15 घंटे तक कपाट बंद रहेंगे. सूतक समाप्त होने के बाद मंदिर में साफ-सफाई की जाएगी और फिर रात 8.00 बजे की आरती होगे. इसके बाद रात 11.00 बजे तक भगवान के दर्शन किए जा सकेंगे.

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2022: राजस्थान में यह होगा चंद्र ग्रहण का समय, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें उपाय

मंगलवार को नहीं खुलेंगे मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के कपाट
बताया जा रहा है कि मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पट मंगलवार को पूरा दिन ही बंद रहेंगे. बंद कपाटों के अंदर भजन, कीर्तन और हवन होगा. ग्रहण समाप्त होने के बाद गंगाजल से मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा और फिर बुधवार से नियमित दर्शन शुरू होंगे.

खाटूश्याम मंदिर के कपाट डेढ़ दिन रहेंगे बंद
जानकारी के मुताबिक, खाटूश्याम जी मंदिर के पट मंगलवार को पूरी तरह से बंद रहेंगे. यानी मंगलवार को खाटूश्याम के दर्शन नहीं किए जा सकेंगे. इसके बाद बुधवार को बाबा श्याम का तिलक और श्रृंगार किया जाएगा, जिसके बाद सुबह 4.30 से शाम 5.00 बजे तक पट बंद रहेंगे. कुछ समय बाद ही भगवान के दर्शन किए जा सकेंगे. 

पुष्कर में मंगलवार सुबह 3.15 से ब्रह्मा जी मंदिर में मंगला आरती हुई. इसके बाद चंद्रग्रहण के सूतक काल को देखते हुए 5.53 से पट बंद कर दिए गए. बताया जा रहा है कि सूतक की समाप्ति के बाद शाम 6.19 पर मंदिर का शुद्धिकरण शुरू होगा और फिर शाम 7.30 बजे भगवान के दर्शन के लिए मंदिर के पट खुलेंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget