एक्सप्लोरर

Rajasthan: पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के खिलाफ एक और केस दर्ज, कार्यक्रम में सीएम गहलोत के समर्थकों से झगड़े का आरोप

Rajasthan Politics: मामला उदयपुरवाटी कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां राजेंद्र सिंह गुढ़ा और उनके समर्थकों पर आरोप है कि उन्होंने कई लोगों के साथ मारपीट की.

Case Against Rajendra Singh Gudha: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री रहे और 'लाल डायरी' से सुर्खियों में आए राजेंद्र सिंह गुढ़ा के खिलाफ एक और मामला दर्ज हो गया है. इस बार गुढ़ा समेत कइयों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत उदयपुरवाटी थाने में केस दर्ज किया गया है. इस मामले में गनमैन कृष्ण सिंह, पीए दीपेंद्र सिंह, पार्षद गोविंद भी आरोपी बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, घटना तीन दिन पुरानी उदयपुरवाटी सरकारी कॉलेज की है, जहां कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान गुढ़ा और उनके समर्थकों का सीएम अशोक गहलोत के समर्थकों से झगड़ा हो गया था. 

पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉलेज के लोकार्पण समारोह के दौरान करण चौधरी, विकास नांगल, बनवारी लाल, कमलेश, टीलू, सुभाष सैनी, राजू, मोहित, आदि अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. इस दौरान बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के समर्थक कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और लोगों के साथ मारपीट की. यह आरोप भी लगाया गया है कि गुढ़ा और उनके समर्थकों ने जाति सूचक अपशब्दों का इस्तेमाल भी किया.

मामला तीन दिन पहले का है, जब पुलिस ने राज्य सरकार को स्वीकृति के लिए ये मामला भेजा था. स्वीकृति मिलने के बाद सोमवार को केस दर्ज कर लिया गया है. अब जांच सीबी-सीआईडी को सौंपी जाएगी. 

बीच-बचाव के लिए पुलिस को देना पड़ा दखल
जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर को उदयपुरवाटी के विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा सरकारी कॉलेज के लोकार्पण समारोह में पहुंचे थे, जहां गहलोत समर्थक कुछ लोगों ने अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाए. इस दौरान दोनों समर्थकों के बीच हाथापाई हो गई. ये हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को बीच में आकर मामला शांत करवाना पड़ा.

थाने में पहुंचकर केस दर्ज करने की मांग
घटना के बाद सीएम गहलोत के समर्थक संदीप सैनी के साथ बाकी कार्यकर्ता थाने में जाकर इकट्ठा हो गए और विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा के खिलाफ नाराजगी जताई. इसी के साथ गुढ़ा समेत कुल 15-16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने की भी मांग की गई. 

यह भी पढ़ें: Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, कारोबारी से की 1 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग, जांच की शुरू
जालौर में लॉरेंस गैंग के नाम पर एक करोड़ की धमकी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
सीकर में बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, सरकारी क्वार्टरों में घुसा पानी, रेलवे ट्रैक डूबे
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली में संसद मार्च के साथ राजस्थान में भी छात्रों का कैंडल मार्च, मृतक NEET छात्रों को दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget