एक्सप्लोरर

सिरोही पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, दो आरोपी गिरफ्तार, दोस्त ही निकला हत्यारा

Rajasthan News: सिरोही पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चार दिन पहले तालाब से अज्ञात शख्स का शव बरामद हुआ था. शव की पहचान रणजीत कुमार के तौर पर हुई.

Sirohi Murder Case: सिरोही पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है. 30 नवंबर को दुधिया तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया था. मृतक के सिर में चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई गई.

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने मामले की जांच के निर्देश दिए. कोतवाली पुलिस ने हाईवे, होटल्स, पेट्रोल पंप और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की. सीसीटीवी कैमेरों की फुटेज देखकर संदिग्धों को चिन्हित किया गया.

मृतक की पहचान रणजीत कुमार के तौर पर हुई. संदिग्धों को पकड़ने के लिए शिवगंज, सुमेरपुर, मोरडू, खिवान्दी, तखतगढ में छापेमारी की गई. चार दिन में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया.

हत्यारा रणजीत कुमार का दोस्त ही निकला. मुख्य आरोपी विजय कुमार उर्फ नोगिया रणजीत का अच्छा दोस्त था. विजय को रणजीत के खाते में बड़ी रकम की जानकारी थी. मन में लालच पैदा होने के बाद दोस्त ने रणजीत को ठिकाने की साजिश रची. लूटपाट के इरादे से विजय ने दोस्तों को सुपारी दी. विजय ने महिला मित्र पिंकी गोविन्द जाधव, राहुल वाल्मिकी और गोविन्द भील को साथ मिला लिया.

दोस्त ने दोस्ती को किया कलंकित

शिवगंज में मारपीट कर रणजीत की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई. आरोपी तालाब में शव फेंक कर फरार हो गए. पुलिस ने तकनीकी सहायता से मुख्य आरोपी विजय कुमार उर्फ नोगिया और पिंकी गोविन्द जाधव को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों नें जुर्म कबूल कर लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. मृतक रणजीत की पत्नी नीलम कुमावत ने हत्या का प्रकरण दर्ज करवाया था. पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल नें बताया कि हत्या के मामले में विजय कुमार उर्फ नोगिया और पिंकी गोविन्द जाधव पत्नी गोविन्द को गिरफ्तार कर लिया गया है.

रिपोर्ट- तुषार पुरोहित

ये भी पढ़ें-

राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता मिलने की जगी उम्मीद, मुख्य सचिव ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jalore Accident: सांचौर नेशनल हाईवे पर पलटा तेल टैंकर, आग में जिंदा जला एक व्यक्ति
जालोर: सांचौर नेशनल हाईवे पर पलटा तेल टैंकर, आग में जिंदा जला एक व्यक्ति
जालोर: भीनमाल ADJ राजेंद्र साहू सस्पेंड, 6 मामलों में घिरे, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन
जालोर: भीनमाल ADJ राजेंद्र साहू सस्पेंड, 6 मामलों में घिरे, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन
Bhilwara News: भीलवाड़ा में नाहर नृत्य का भव्य आयोजन, 400 साल से ज्यादा पुरानी विरासत का जश्न
भीलवाड़ा में नाहर नृत्य का भव्य आयोजन, 400 साल से ज्यादा पुरानी विरासत का जश्न
जयपुर में शिया समुदाय की महिलाएं नहीं मनाएंगी ईद, कहा- 'जिस दिन जालिम का खात्मा...'
जयपुर में शिया समुदाय की महिलाएं नहीं मनाएंगी ईद, कहा- 'जिस दिन जालिम का खात्मा...'

वीडियोज

Dhurandhar: The Revenge: Ranveer Singh हैं फिल्म की जान, बिल्कुल Skip मत करना ये फिल्म
अब जिंदा कौन है...
सुनवाई कर रही महिला जज पर गिरा भारी-भरकम पंखा!
इन देशों को भी ईरान ने दी धमकी, दुनिया देखेगी महायुद्ध
नेतन्याहू के 'वॉर ट्रैप' में कैसे फंसे ट्रंप?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
सऊदी अरब में नहीं दिखा चांद, जानें भारत समेत दुनिया में कब मनाई जाएगी ईद?
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
भारी बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में बिजली गुल, IMD ने राज्यों को भेजा अलर्ट, 16 फ्लाइट डायवर्ट
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
IPL के एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले 7 गेंदबाज, जानें सबसे महंगा कौन
Dhurandhar The Revenge Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
Live: 'धुरंधर 2' कैसी फिल्म है? रिव्यू पढ़ें, रिलीज़ से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, कलेक्शन जानें
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
Surgical Complications: गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
गलती, लापरवाही या डॉक्टरों पर बढ़ता प्रेशर, भारत में क्यों जानलेवा बन रही हैं सामान्य सर्जरी?
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
Embed widget