एक्सप्लोरर

Rajasthan: नरेश मीणा पर BJP के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा ने दी प्रतिक्रिया, 'उनके समर्थकों ने...'

Rajasthan News: राजस्थान में बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा ने कहा जगद्गुरु रामभद्राचार्य जैसे महान संत हमारे समाज के लिए आदर्श हैं, लेकिन आरक्षण के संबंध में उनको बयान नहीं देना चाहिए था.

Gyan Dev Ahuja On Jagadguru Rambhadracharya: आरक्षण को लेकर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान का राजस्थान बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा ने विरोध किया है. उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर जगद्गुरु ने जो विवादित बयान दिया, वह उचित नहीं था क्योंकि इससे सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंच सकता था.

जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा ने कहा, ''संतों के प्रति मेरी पूरी श्रद्धा है. जगद्गुरु रामभद्राचार्य जैसे महान संत हमारे समाज के लिए आदर्श हैं. श्रद्धेय रामभद्राचार्य ने सत्संग के दौरान कथा में आरक्षण के संबंध में एक विवादित बयान दे दिया. ये उनको नहीं देना चाहिए था.''

कांग्रेस के नेता सामाजिक समरसता को चोट पहुंचा रहे- बीजेपी

उन्होंने आगे कहा, ''देश को तोड़ने और निगेटिव काम करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के नेता राहुल गांधी ही काफी हैं. जो समाजिक समरसता को चोट पहुंचा रहे हैं. भगवा रंग और भगवा वस्त्र उनको पसंद नहीं है. हमारे देश की एकता और अखंडता बनी रहनी चाहिए. हिंदू एकता, सनातन धर्म की एकता बनी रहनी चाहिए. दलित और पिछड़ा समाज हमारा अभिन्न अंग है. इस समाज से मैं करीब दो दशक से जुड़ा हुआ हूं.'' 

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने क्या कहा था?

गौरतलब है कि पिछले दिनों जयपुर में सत्संग के दौरान कथा करने आए जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने बयान दिया था कि सरकारों को जाति के आधार पर आरक्षण खत्म कर आर्थिक आधार पर देना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा था कि ये जल्दी होने वाला है और इसको समाप्त करना हीं होगा.

नरेश मीणा थप्पड़ कांड पर क्या बोले आहूजा?

बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा ने निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा की ओर से एसडीएम को थप्पड़ मारे जाने की घटना को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''मैं नरेश मीणा के गुस्से या प्रतिक्रिया पर टिप्पणी नहीं करूंगा लेकिन उनके समर्थकों ने जो पथराव किया, गाड़ियां जलाई. इससे देश को आर्थिक नुकसान हुआ. वह निंदनीय है."

ये भी पढ़ें:

राजस्थान में बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, इन पदों के लिए निकली वैकेंसी, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
राजस्थान: पंचायत चुनाव से पहले डूंगरपुर पुलिस अलर्ट, गश्त बढ़ाने पर जोर
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस नेता बोले- 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में...'
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट
राजस्थान: 200 करोड़ रुपये की गांजे की फसल पककर तैयार, ANTF ने किया नष्ट

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget