एक्सप्लोरर

'2-4 FIR और करा लो, मैं...', रेप केस दर्ज होने पर बोले बिश्नोई महासभा अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया

Case Against Devendra Buria: अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया पर हिसार के आदमपुर में एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. बूड़िया ने इसे साजिश बताया है.

Devendra Buria News: अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ हिसार के आदमपुर में एक महिला ने रेप केस दर्ज करवाया है. मामला दर्ज होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए दावा किया है कि यह मामला सामाजिक राजनीति से प्रेरित है. साथ ही उन्होंने इसे द्वेषपूर्ण भावना के तहत की गई हरकत बताया है.

देवेंद्र बूड़िया का दावा है कि महासभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई को पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने षड्यंत्र रचाकर यह केस दर्ज करवाया है. उन्होंने कहा, "यह मामला बिल्कुल झूठ है. मुझे झूठे केस में फंसाने की कोशिश की जा रही है. मैं ब्लैकमेल नहीं होऊंगा. यह मैं पहले ही समाज के सामने बता चुका हूं कि मुझे ब्लैकमेल करने की तैयारी चल रही है."

कुलदीप बिश्नोई पर लगाया षड्यंत्र का आरोप
अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया ने कहा कि यह लड़ाई महासभा को हथियाने की है. बिश्नोई महासभा पर नाजायज कब्जा करने की है. उन्होंने कहा कि कुलदीप बिश्नोई लंबे समय से महासभा पर कब्जा करके बैठे थे. उन्हें समाज ने मुकाम में सभा बुलाकर हटा दिया. बिश्नोई समाज ने कुलदीप बिश्नोई से समाज रत्न भी ले लिया है. उसको संरक्षक पद से भी हटा दिया है. उस दौरान मुझे शिवराज ने फोन करके कहा था कि आप अपने आप को सरेंडर कर दो नहीं तो आपके विरुद्ध महिला के शोषण को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी.

उन्होंने कहा, "उस समय मैंने शिवराज से कह दिया था कि मैं ब्लैकमेल नहीं होऊंगा. समाज के चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से किए जाएंगे. समाज पर मुझे पूरा भरोसा है. समाज के लिए मैं कुछ भी करने के लिए तैयार हूं. कुलदीप बिश्नोई ने मुझे झुकाने की बहुत कोशिश की लेकिन मैं नहीं झुका."

'मैं नहीं माना तो केस दर्ज करा दिया'- देवेंद्र बूड़िया
आखिरकार, 23 तारीख को मुजफ्फरनगर में जहां समाज का रजिस्ट्रेशन है वहां पर पेशी थी. हमारी बात हुई. मैं नहीं माना तो मेरे विरुद्ध 24 तारीख को उन्होंने एक महिला के द्वारा बलात्कार का झूठा मामला दर्ज करवाया है. हम जंभेश्वर भगवान और अमृता देवी के वंशज हैं. हम झुकने वाले नहीं है. मेरी एक कुर्बानी से बिश्नोई महासभा इनके चंगुल से छूट जाती है. लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष चुने जाते हैं. तो मैं यह मानता हूं कि यह सस्ता सौदा है."

उन्होंने कहा, "मैं और मेरा समाज झुकने वाला नहीं है. कुलदीप बिश्नोई चाहे तो 2-4 FIR और दर्ज करवा ले. समाज उसको जान चुका है."

FIR में क्या हैं आरोप?
बिश्नोई महासभा के अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया के खिलाफ केस दर्ज करते हुए महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उसने एफआईआर में यह दावा किया है कि बूड़िया ने उसका एडमिशन जयपुर की कोचिंग में करा दिया था और खातीपुरा में पीजी दिलवा दिया था. जब उसने विरोध किया तो बूड़िया ने कहा कि उनकी पहचान सलमान खान से है. तुम्हें स्टार बना दूंगा. वह फिर भी विरोध करती रही तो उसे जान से मारने की धमकी दी.

महिला का दावा है कि जब वह बूड़िया से परेशान हो गई तो उसने परिवार को इसके बारे में बताया. उसकी शिकायत के बाद हरियाणा की आदमपुर पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले देवेंद्र बूड़िया पर केस दर्ज कर  जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में अभी नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से निजात, मौसम विभाग का अलर्ट, जानें इन शहरों का हाल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
भीलवाड़ा: अस्पताल के OT में मिला खतरनाक बैक्टीरिया, 6 दिन में 5 प्रसूताओं की मौत से हड़कंप
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा में खाकी पर फिर उठा सवाल, रेस्टोरेंट पर पत्थरबाजी के आरोप में ASI सस्पेंड, CCTV ने खोली पोल
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
कोटा: BJP के नए ऑफिस की जमीन पर रेलवे का दावा, KDA को दिए जांच के निर्देश, निर्माण को बताया अवैध
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम
अमायरा सुसाइड केस में नए CCTV ने खोली स्कूल की पोल, टीचर की अनदेखी के बाद चौथी मंजिल से कूदी मासूम

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
MPPSC ADPO Recruitment 2026: एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
एडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर शुरू, 24 जुलाई तक भर सकेंगे फॉर्म
Embed widget