एक्सप्लोरर

इब्राहिम हत्याकांड: मृतक के परिवार ने की मुआवजे की मांग, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 48 घंटे तक इंटरनेट बंद

Rajasthan News: भीलवाड़ा के बड़ला चौराहे पर गुरुवार को दो सगे भाइयों पर फायरिंग हुई थी. गोली लगने से इब्राहिम पठान की मौत हो गई और उसका भाई कमरूद्दीन घायल हो गया था.

Murder In Bhilwara: राजस्थान (Rajasthan) के भीलवाड़ा शहर में इब्राहिम हत्याकांड के बाद तनाव का माहौल है. मृतक का परिवार और मुस्लिम समुदाय के लोग मुआवजे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. सरेआम हुई सनसनीखेज वारदात के बाद अजमेर रेंज आईजी रूपिंदर सिंह ने भीलवाड़ा पहुंचकर मोर्चा संभाला है. सांप्रदायिक अफवाहों की रोकथाम, स्थिति को नियंत्रित रखने, कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा ने 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है. जिला मजिस्ट्रेट आशीष मोदी ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं. एसपी आदर्श सिद्धू, एडिशनल एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी समेत जिलेभर के पुलिस अधिकारी मौके पर तैनात हैं.

50 लाख और सरकारी नौकरी की मांग
वारदात के बाद मृतक का परिवार और मुस्लिम समुदाय के लोग 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी तथा घायल को 10 लाख रुपए देने की मांग कर रहे हैं. मुस्लिम सेवा सोसायटी भीलवाड़ा के सदर शरीफ खां पठान ने कहा कि हम शहर में अमन चैन चाहते हैं. पुलिस व प्रशासन को मांगे माननी चाहिए. अगर मांग पूरी नहीं की तो प्रदर्शन उग्र हो सकता है. मांगों को लेकर कौम के लोग धरने पर बैठे हैं. शहर काजी और मौलाना हफीजुर्रहमान भी धरना स्थल पहुंचे हैं. उनका कहना है कि मांगे नहीं मानने तक धरना जारी रहेगा.
इब्राहिम हत्याकांड: मृतक के परिवार ने की मुआवजे की मांग, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 48 घंटे तक इंटरनेट बंद

इन्हें नियुक्त किया कार्यपालक मजिस्ट्रेट
जहाजपुर उपखण्ड मजिस्ट्रेट दामोदर सिंह को कोतवाली थाना क्षेत्र, बनेड़ा उपखण्ड मजिस्ट्रेट गोविन्द सिंह को सुभाषनगर थाना क्षेत्र, सहायक भू प्रबंध अधिकारी शंकरलाल बलाई को भीमगंज थाना क्षेत्र और गंगापुर उपखण्ड मजिस्ट्रेट राजेश सुवालका को प्रतापनगर व पुर थाना क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है. भीमगंज से बड़ा मंदिर क्षेत्र के लिए हमीरगढ़ उपखण्ड मजिस्ट्रेट अजीत सिंह, सूर्य महल शास्त्री नगर मोहम्मदी कॉलोनी एरिया के लिए भीलवाड़ा तहसीलदार हरेंद्र सिंह चौहान व सांगानेरी गेट, पुलिस चौकी के लिए तहसीलदार भू अभिलेख आशीष सोनी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है.
इब्राहिम हत्याकांड: मृतक के परिवार ने की मुआवजे की मांग, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 48 घंटे तक इंटरनेट बंद

दो सगे भाइयों पर हुई थी फायरिंग
भीलवाड़ा के बड़ला चौराहे पर गुरुवार को फायरिंग हुई थी. पुलिस ने बताया कि दो सगे भाई इब्राहिम पठान उर्फ भूरा (34) और कमरूद्दीन उर्फ टोनी (22) पुत्र मुंशी खां पठान बड़ला चौराहे से हरणी महादेव की तरफ जा रहे थे. इस दौरान दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश आए और दोनों भाईयों पर फायरिंग की. बदमाशों ने 3 राउंड फायर किया. गोली लगने से इब्राहिम पठान की मौत हो गई और उसका भाई कमरूद्दीन घायल हो गया था.

आदर्श तापड़िया हत्याकांड से जुड़े हैं तार
बताया जा रहा है कि गोलीकांड की इस वारदात के तार आदर्श तापड़िया हत्याकांड से जुड़े हैं. भीलवाड़ा में 10 मई की रात को कोतवाली थाना इलाके के शास्त्री नगर में आदर्श तापड़िया स्कूटी पर जा रहा था. इस दौरान बाइक पर सवार दो लोगों ने सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी थी. उस वक्त भी आदर्श की हत्या के बाद शहर में तनाव की स्थिति हो गई थी. गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए थे. तब भी प्रशासन ने जिले में इंटरनेट बंद किया था.

राजस्थान कांग्रेस गृहयुद्ध: गहलोत के उकसावे के बाद पायलट और पार्टी नेतृत्व के पास क्या है विकल्प?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget