एक्सप्लोरर

भीलवाड़ा में बारिश का कहर, बांध टूटने से घर और खेत डूबे, ग्रामीणों को हुआ भारी नुकसान

Bhilwara News: भीलवाड़ा के लोडकिया खेड़ा गांव में भारी बारिश के कारण एनिकट टूटने से तबाही मच गई. गांव के खेत और घर जलमग्न हो गए. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने मदद नहीं की.

Bhilwara News: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में हुई तेज बारिश ने लोडकिया खेड़ा गांव में भारी तबाही मचा दी. भोली पंचायत के वार्ड नंबर 11 में बना पुराना एनिकट तेज बारिश में भर गया और देर शाम उसकी दीवार टूट गई.

इससे गांव के खेत और घर जलमग्न हो गए. ग्रामीणों का कहना है कि अनाज और जरूरी सामान पूरी तरह खराब हो गया और रातभर अफरा-तफरी का माहौल रहा.

एनिकट टूटा, रास्ता बहा-लोग फंसे

ग्रामीण माधुलाल जाट ने बताया कि गांव में करीब 60 परिवार रहते हैं और यह एनिकट करीब 25 साल पहले बना था. आमतौर पर इसे भरने में हफ्तों लग जाते थे, लेकिन इस बार भारी बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिए. एक ही दिन में एनिकट लबालब भर गया और शाम को उसमें दरार आ गई. ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर रोकने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव ने एनिकट की दीवार ढहा दी.

एनिकट के टूटते ही पानी खेतों के रास्ते गांव में घुस गया. कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया. खाने-पीने का सामान, अनाज और कपड़े तक खराब हो गए. गांव को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता भी बह गया है, जिससे लोगों को अब कमर तक पानी में चलकर बाहर आना-जाना पड़ रहा है.

प्रशासन से नहीं मिली कोई मदद

ग्रामीणों ने बताया कि वे सालों से पंचायत और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कभी कोई स्थायी समाधान नहीं मिला. कई बार शिविरों में भी शिकायतें दी गईं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई. लोड़किया खेड़ा गांव पंचायत मुख्यालय से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर है, इसके बावजूद यह इलाका हमेशा उपेक्षित रहा है.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि राजनीतिक दलों की आपसी खींचतान की वजह से इस वार्ड का विकास अधूरा है. यहां की सड़क भी वर्षों पहले तत्कालीन नगर विकास न्यास अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल के प्रयास से बनी थी, लेकिन इसके बाद से कोई काम नहीं हुआ.

ग्रामीणों का कहना है कि राजनीतिक उपेक्षा के चलते क्षेत्र का विकास नहीं हुआ वही मूलभूत सुविधाओं से मरहूम है, उनके सामने विडंबना है कि वे अपने पुरखों का गांव छोड़कर कहीं नहीं जा सकते, लेकिन शासन-प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं.

अब अगर जल्द ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे मजबूर होकर जिला कलेक्ट्री पर प्रदर्शन करेंगे और जिला प्रशासन के नाम ज्ञापन भी देंगे.

इसे भी पढ़ें: राजसमंद में कहासुनी के बाद युवक को 8-10 लोगों ने बेरहमी से पीटा, हिंदू पक्ष ने जताया विरोध

Input By : सुरेंद्र सागर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget