एक्सप्लोरर

Bharatpur News: अवैध खनन से नाराज होकर टावर पर चढ़े साधू, सीएम आवास पर दी थी आत्मदाह की चेतावनी

Bharatpur News: बाबा हरिबोलदास ने सीएम आवास के बाहर आत्मदाह की चेतावनी दी थी, मुंडन और पिण्डदान भी किया. इसके बाद CM Ashok Gehlot ने कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को भरतपुर भेजा.

Rajasthan News: राजस्थान में भरतपुर (Bharatpur) जिले की डीग तहसील के गांव पसोपा में पिछले डेढ़ साल से साधू-संत धरना दे रहे हैं. धरना दे रहे साधू-संतों की मांग है कि ब्रज क्षेत्र की पहाड़ियों से खनन कार्य को पूरी तरह से बंद किया जाए. साधू संतों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे बाबा हरिबोलदास के साथी साधू नारायण दास नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गए.

बाबा हरिबोल दास ने मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की भी चेतावनी दी थी. कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह के आश्वासन के बाद साधू संतों का एक डेलिगेशन वार्ता के बाद सहमत हो गया था, उसके बावजूद भी साधू मोबाइल टावर पर चढ़े हैं.

समझा रहे अधिकारी
बाबा नारायण दास के मोबाइल टावर पर चढ़ने की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. बाबा को टावर से नीचे उतरने के लिए समझाया जा रहा है लेकिन बाबा का कहना है कि ऐसा आश्वासन अधिकारी पहले से ही देते रहे हैं, हमें आप पर विश्वास नहीं है. मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है. 

Rajasthan News: गहलोत के मंत्री का बीजेपी पर निशाना, कहा- हम विकास की बात करते हैं वे विनाश की

दी थी आत्मदाह की चेतावनी
गौरतलब है की बाबा हरिबोल दास कई संतों के साथ डीग कस्बे के पैसोपा में धरना देकर बैठे हैं. अवैध खनन को रोकने के लिए यह धरना करीब डेढ़ साल से चल रहा है. बाबा हरिबोलदास ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह की चेतावनी दी थी और 16 तारीख को मुंडन और पिण्डदान भी किया था.

बाबा की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह को भरतपुर भेजा और विगत देर शाम साधू के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता भी हुई थी. वार्ता को दोनों पक्षों ने सकारात्मक बताया था. सकारात्मक वार्ता के बाद भी आज सुबह साधू मोबाइल के टावर पर चढ़ गए. चल रहा था कि वार्ता अभी दो दिन तक और चलेगी जिससे आहत होकर आज नारायण दास बाबा टावर पर चढ़ गए हैं.

बलिदान भी देना पड़े तो देंगे-साधू-संत
साधू संतों की मांग है कि, बद्री धाम और कंकाचल इलाके की पहाड़ियों से खनन को बंद कर वन क्षेत्र में शामिल किया जाए. पहाड़ियां भगवान श्री कृष्ण की क्रीड़ास्थली मानी जाती हैं. साधू संतों का कहना है कि ब्रज क्षेत्र के प्राकृतिक संपदा को बचाने के लिए अगर साधू संतों को बलिदान देना पड़े तो भी पीछे नहीं हटेंगे. डेढ़ साल से पसोपा गांव में साधू संतों का धरना जारी है. 

देर रात तक हुई वार्ता
बाबा हरिबोलदास द्वारा मुख्यमंत्री आवास पर आत्मदाह की चेतावनी जारी करने के बाद कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और साधू-संतों के डेलिगेशन के बीच सोमवार देर रात्रि तक वार्ता हुई थी. वार्ता के बाद साधू पक्ष के लोग सहमत हुए थे. क्षेत्र को वन क्षेत्र घोषित करने और खनन बंद करने पर सहमति बन गई थी और खत्म होने के बाद दोनों पक्षों ने वार्ता को सकारात्मक बताया था. इसके बाद बाबा ने आत्मदाह की चेतावनी को फिलहाल टालने की बात कही थी . 

क्या कहना है साधुओं का 
साधुओं का कहना है की बाबा हरिबोल दास ने 19 तारीख को आत्मदाह की चेतावनी दी थी तो कुछ और साधू ही साथ में आत्मदाह करने के लिए तैयार थे लेकिन कल शाम जो वार्ता हुई थी तो उससे लग रहा था कि कोई समाधान निकल जाएगा और वार्ता में सहमति बनी थी लेकिन वार्ता अभी एक दो दिन और होने की बात कही थी. इसी बात से बाबा नारायण दास नाराज हो गए थे और मोबाईल टॉवर पर चढ़ गए. बाबा का कहना है कि ऐसे आश्वासन तो मिलते रहते हैं लेकिन आज तक कार्रवाही नहीं हुई है. साधू संत ब्रज क्षेत्र की पहाड़ियों को बचाने के लिए अपना बलिदान दे सकता है.

क्या कहा कैबिनेट मंत्री ने 
कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि, साधू संतों के साथ जो वार्ता हुई है वह सकारात्मक रही है. आत्मदाह करना किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता है. साधू संतों की दो मांग है जिनमें खनन क्षेत्र को वन क्षेत्र घोषित किया जाए और खनन बंद किया जाए. दोनों मांगो को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. इसके अलावा मैं खुद पर्यटन मंत्री हूं और चाहता हूं के क्षेत्र को पर्यटन क्षेत्र भी घोषित किया जाए. 

Rajasthan News: राजस्थान में कैदियों को मिलेगा हाई क्वालिटी फूड, सरकार ने बंद की ठेका प्रथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव, नवजात की मौत
दौसा में दरिंदगी की इंतहा! 16 साल की गर्भवती से गैंगरेप, हैवानियत के दौरान प्रसव
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: अब तक 12.6% वोटिंग, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पहले चरण का मतदान शुरू, अशोक गहलोत की अपील

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Embed widget