एक्सप्लोरर

Bharatpur:NCR से अलग होने का भरतपुरवासी कर रहें इंतजार, जानें- क्यों सालों से ये दंश झेल रहे यहां के लोग

Bhratpur News: एनसीआर की गाइडलाइन के अनुसार खनन और खनन से जुड़ी गतिविधियों जैसे हाइवे, रोड कंस्ट्रक्शन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई गई है. इससे भरतपुर के सैकड़ों लोगों पर रोजगार का संकट खड़ा हो गया है.

Rajasthan News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड (NCR) में हवा की गुणवत्ता खराब होने पर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने प्रदूषण फैलाने वाले औधोगिक इकाइयों को बंद करने के साथ कई कड़े फैसले लिए हैं. दिल्ली में हवा की गुणवत्ता को देखते हुये वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एनसीआर में भी कई प्रतिबन्ध लगाए हैं. दिल्ली में प्रदुषण के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है. दो दिन पहले तक दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 472 था. बताया गया है कि 450 से ज्यादा AQI को फेफड़ों के लिए खतरनाक माना जाता है.  

खनन से जुड़े कामों पर लगी रोक
दिल्ली की हवा की गुणवत्ता ज्यादा खराब होने के कारण दिल्ली सरकार ने डीजल के वाहनों पर रोक लगा दी है. दिल्ली की वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए ट्रकों का दिल्ली में प्रवेश बंद कर दिया है. दिल्ली में अब आवश्यक सेवाओं को छोड़कर डीजल से चलने वाले माध्यम माल वाहन और भारी माल वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य स्थानों पर पहुंचना होगा. दिल्ली एनसीआर में निर्माण कार्य जैसे हाइवे, रोड कंट्रेक्शन, फ्लाईओवर, पाइप लाइन पर भी रोक लगाई जा रही है. 

भरतपुर में भी लागू होगी गाइडलाइन
वहीं राजस्थान के अलवर जिले को एनसीआर में होने का काफी फायदा मिला है. राजस्थान का अलवर जिला शुरू में ही एनसीआर में शामिल हो गया था लेकिन भरतपुर जिला 1 जुलाई 2013 को एनसीआर में शामिल किया गया था. अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड द्वारा कोई भी गाइडलाइन जारी की जाती है तो उसकी पालना प्रशासन द्वारा कराई जाती है. वहीं एनसीआर में होने के कारण अलवर जिले का काफी विकास हुआ है. एक समय था जब अलवर भरतपुर से काफी पीछे था लेकिन एनसीआर में शामिल होने से अलवर जिले को काफी फायदा पहुंचा है. 

आतिशबाजी का कारोबार हुआ खत्म
अगर बात करें भरतपुर जिले की तो जब से भरतपुर एनसीआर में शामिल हुआ है एक भी प्रोजेक्ट पर काम नहीं हुआ जिससे ऐसा लगता की भरतपुर जिले को एनसीआर का नुकसान हुआ है. वहीं अब एनसीआर की गाइडलाइन के अनुसार खनन और खनन से जुड़ी गतिविधियों पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई गई है. इससे सैकड़ों लोगों पर रोजगार का संकट खड़ा हो गया है. अब भरतपुर वासियों को इस बात का इन्तजार है की कब भरतपुर एनसीआर से बाहर होगा. एनसीआर क्षेत्र में जब से भरतपुर आया है तब से अतिशबाजी का कारोबार खत्म हो गया है. 

भरतपुर जिले को आतिशबाजी के लिए मिनी शिवाकाशी के रूप में जाना जाता था. भरतपुर जिले के हजारों लोग आतिशबाजी के कारोबार से जुड़ कर अपने परिवार का लालन पालन कर रहे थे. अब उनको अन्य क्षेत्र में काम तलाशना पद रहा है.   

Rajasthan Weather Update: सर्दी बढ़ने के साथ बारिश के भी आसार, इन जिलों में हो सकती है बरसाल, तापमान में भी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget