एक्सप्लोरर

Bharatpur Fire: खाली पड़े प्लॉट के कचरे और पेड़ों में लगी आग, ऊंची-ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप

Bharatpur News: आग बुझाने के दौरान सिविल डिफेंस की गाड़ी का पानी खत्म हो गया. नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई. आग की लपटें देख लोगों में अफरा तफरी मच गई.

Bharatpur Fire: भरतपुर की पॉश कॉलोनी जवाहर नगर के 80 फुट रोड स्थित खाली पड़े प्लाट में आग लग गई. आग की ऊंची ऊंची लपटें देख स्थानीय लोग भयभीत हो गए. प्लाट में कचरा और पेड़ पौधे की झाड़ियां होने की वजह से आग ने देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया. दोपहर करीब 1 बजकर 30 मिनट पर अज्ञात कारणों से कचरे और पेड़ पौधों में आग लग गई. धीरे-धीरे आग की लपटें पूरे प्लाट में फैल गई. आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में अफरा तफरी मच गई. उन्होंने आग की सूचना पुलिस और नगर निगम को दी.

सूचना पाकर नगर निगम और सिविल डिफेंस की फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची. दोनों गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया. आग बुझाने के दौरान सिविल डिफेंस की गाड़ी का पानी खत्म हो गया. नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है. कड़ी मशक्कत के बावजूद आग बुझाने में नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाड़ी सफल नहीं हो सकी. आग लगने की सूचना पाकर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रुपेंद्र सिंह भी मौके पहुंचे.


Bharatpur Fire: खाली पड़े प्लॉट के कचरे और पेड़ों में लगी आग, ऊंची-ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप

घंटों की मशक्कत के बाद नहीं पाया जा सका आग पर काबू

नगर निगम में दमकल की एक गाड़ी होने का सवाल पूछा गया. उन्होंने कहा कि कई  बार नगर निगम की साधारण सभा की बैठक में मुद्दे को उठाया गया है. बैठक में कोई सुनवाई नहीं होती है. भीषण गर्मी के मौसम में रोजाना कई जगह से आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं. दमकल की एक गाड़ी प्रयाप्त नहीं है. नगर निगम को देना चाहिए. लोगों को बड़ी दुर्घटना से बचाने के लिए दमकल की और गाड़ियों की खरीद होनी चाहिए. 

राजस्थान SI भर्ती पेपर लीक मामले में एसओजी का ताबड़तोड़ एक्शन, 3 महिला ट्रेनी समेत सात गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
कोटाः ASI पर युवती से बदसलूकी का आरोप, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया एक्शन
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
अब डायबिटीज से लड़ने में ऐसे मदद करेगा AI, राजस्थान से नई पहल
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
राजस्थान में 39 घंटे बाद बोरवेल से निकला 9 साल का भोमाराम, नहीं बची जान
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन
ABP न्यूज की खबर का असर? AIIMS जोधपुर रजिस्ट्रार का प्रमोशन के बाद डिमोशन

वीडियोज

धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget