एक्सप्लोरर

Bharatpur: भरतपुर: भगवान परशुराम की शोभायात्रा के बीच दो पक्षों के बीच पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Rajasthan News: कहासुनी के दौरान ही दोनों पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया. पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत किया.

राजस्थान के भरतपुर जिले के जुरहरा कस्बे में ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा भगवान परशुराम जयंती की  निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई.  कहासुनी के दौरान ही दोनों पक्षों की तरफ से पथराव शुरू हो गया . भगवान परशुराम जयंती की शोभायात्रा में पथराव की मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों में शांति कराई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. 

भाजपा अध्यक्ष के इस बयान पर कांग्रेस हुई हमलावर, डोटासरा ने नेता प्रतिपक्ष का क्यों मांगा इस्तीफा?

भरतपुर के मेवात क्षेत्र में जुरहरा कस्बे में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती की शोभायात्रा निकाली जा रही थी . जुरहरा क़स्बे के बस स्टैण्ड के पास स्थित एक दुकानदार से ब्राह्मण समाज की रैली में शामिल एक युवक से कहासुनी हो गई. दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और हाथापाई की नौबत आ गई. इसी दौरान दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर पथराव शुरू हो गया. पथराव की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और शांति व्यवस्था कायम की. भगवान परशुराम जयंती की शोभायात्रा को आगे बढ़वाया और शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा को संपन्न कराया. पुलिस ने इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

पुलिस ने क्या कहा?

कामां सर्किल के डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि भरतपुर के जुरहरा कस्बे में ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा भगवान परशुराम जयंती शोभायात्रा निकाली जा रही थी. लेकिन इसी बीच ब्राह्मण समाज और मुस्लिम समुदाय के दो लोगों के बीच आपस में विवाद हो गया और फिर दोनों पक्षों के बीच गलतफहमियां होने लगीं. मौके पर पहुंच कर समझाइश की गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम कराई है और मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शोभायात्रा को गंतव्य स्थान तक शांतिपूर्ण तरीके के साथ पहुंचाया गया है. पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने ट्वीट किया, "भरतपुर में भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा पर पथराव करने की घटना अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. कांग्रेस राज में सुनियोजित साजिश के तहत सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न किया जा रहा है. प्रदेश में निरंतर हो रही ऐसी घटनाएं बिगड़ती कानून व्यवस्था का प्रमाण है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
गुटखे की लत और पैसों की मांग बनी मौत की वजह! पत्नी की हत्या कर हार्ट अटैक का रचा ड्रामा, पति गिरफ्तार
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
जयपुर में बदमाशों की ATM लूट की साजिश फेल, सरियों और डंडों से उखाड़ने की कोशिश, CCTV में कैद आरोपी
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती
राजस्थान: 500 रुपये के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाने वाली टीचर सस्पेंड, शिक्षा विभाग ने दिखाई सख्ती

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget