एक्सप्लोरर

Bharatpur News: 'धन्यवाद आपने हमारी समस्या का समाधान नहीं किया', परेशानी हल न होने पर कलेक्टर को मिला गुलदस्ता

राजस्थान के भरतपुर में कलेक्टर से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिलने से परेशान युवक ने कलेक्टर को गुलदस्ता दिया है.

Rajasthan News: राजस्थान की कांग्रेस सरकार में मंत्रियों से लेकर अधिकारियों की जनसुनवाई चलती रहती है. जयपुर के कांग्रेस कार्यालय में मंत्रियों द्वारा जनसुनवाई करने के कई बार कार्यक्रम बनाए गए, लेकिन इतनी जनसुनवाई के बाद भी लोगों की समस्या का हल नहीं हो रहा है. भरतपुर जिले में भी समय-समय पर संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर और जिले से चार मंत्री भी जनसुनवाई करते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता है. परेशान लोग अधिकारियों  के कार्यालय के चक्कर लगा कर बैठ जाते हैं. 

जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में देखा अजब नजारा 
17 नवंबर को भरतपुर जिला कलेक्टर की जनसुनवाई थी. जिला कलेक्टर आलोक रंजन राजीव गांधी सेवा केंद्र में जनसुनवाई कर रहे थे. इस दौरान कई लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर जनसुनवाई में पहुंचे थे. जनसुनवाई के समय एक व्यक्ति ने जिला कलेक्टर को फूलों का गुलदस्ता देते हुए कहा की आपका बहुत-बहुत धन्यवाद आपने हमारी समस्या का समाधान नहीं किया. जानकारी के अनुसार दीपक राज नामक व्यक्ति सेवर थाना इलाके की शास्त्री नगर कॉलोनी का रहने वाला है. दीपक राज ने बताया कि उनके घर के बाहर से जाने वाली सड़क पर जलभराव की समस्या है, क्योंकि उसी कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने आगे वाले घर के सड़क पर मोरम डाल रखी है जिसके कारण सड़क पर पानी भरा हुआ है. अब वह गंदा पानी कीचड़ में तब्दील हो गया है. जिसके कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. बच्चे स्कूल जाते समय कीचड़ में गिर जाते हैं. अगर आसपास के लोग भी घर से बाहर निकलते हैं तो उनके वाहन कीचड़ की वजह से फिसल जाते हैं. गंदगी एक कारण इलाके में मच्छरों का प्रकोप है. जिले में डेंगू फ़ैल रहा है ऐसे में अब उन्हें अपने परिवार की भी चिंता हो रही है.


Bharatpur News: 'धन्यवाद आपने हमारी समस्या का समाधान नहीं किया', परेशानी हल न होने पर कलेक्टर को मिला गुलदस्ता

पहले भी कई जगह की है शिकायत 
दीपक राज ने बताया कि उसने पहले भी कई जगह शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है. समस्या जस की तस बनी है. दीपक राज ने बताया कि उन्होंने 8 फरवरी को नगर निगम और अतिरिक्त जिला कलेक्टर से शिकायत की थी. उसके बाद उन्होंने 14 अक्टूबर को उन्होंने यूआईटी में जाकर शिकायत की थी. 19 अक्टूबर को जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में जाकर शिकायत की थी. कई बार सीएम पोर्टल भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई.  बार-बार शिकायत करने से तंग आकर दीपक राज ने गुरुवार को फैसला किया कि आज कलेक्टर की जनसुनवाई में जायेंगे और उनका काम नहीं होने पर कलेक्टर को एक गुलदस्ता देकर उनका धन्यवाद करेंगे. जनसुनवाई में जाकर जिला कलेक्टर आलोक रंजन को गुलदस्ता भेंट कर उनका धन्यवाद किया कि आप मेरी शिकायत को वापस दे दो. समस्या को कोई समाधान नहीं हुआ है. 

क्या कहना है दीपक राज की पत्नी का 
दीपक राज की पत्नी नीतू ने बताया की, जब वह सड़क पर मोरम डालने वाले परिवार से उसे हटाने के लिए कहते तो वह लोग झगड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं. कई बार शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन उनकी प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा. वह अब घर बेचकर जाने की सोच रहे हैं. दबंग परिवार द्वारा सड़क पर डाली गई मोरम की वजह से पानी रुका हुआ है. अगर उसे हटा दिया जाए तो पानी की निकासी हो जाये और सभी को जलभराव से मुक्ति मिल सके.

Rajasthan: बेरोजगारी को लेकर गुजरात में युवाओं के विरोध के बाद एक्शन में राजस्थान सरकार, CM के सचिव ने बुलाई बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
जोधपुर: सरकारी स्कूलों में टीचर्स की कमी पर फूटा गुस्सा, छात्रों ने जड़ा ताला
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर जयपुर- अजमेर में हंगामा, ABVP ने किया प्रदर्शन
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा
राजस्थान: ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर शिक्षा मंत्री का इनकार, ग्रेड-थर्ड टीचर्स का हंगामा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget