एक्सप्लोरर

Bharatpur: ताजिया उठाने को लेकर बच्चों की लड़ाई बन गई विकराल, दो गुटों में पथराव, 30 लोग गिरफ्तार

Muharram 2023: राजस्थान के भरतपुर के कई इलाकों मुहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकाला गया. इस दौरान यहां एक मोहल्ले में दो गुटों में मारपीट हो गई जिसके बाद पुलिस को आना पड़ा.

Bharatpur News: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के मछली मोहल्ला में मुहर्रम (Muharram) पर हर वर्ष की तरह शनिवार भी ताजिया निकाला गया.  ताजिया को उठाने और उसका नेतृत्व करने के लिए बच्चों में झगड़ा हो गया. बच्चों के इस झगड़े ने रविवार को बड़ा रूप ले लिया. इसके बाद  मोहल्ले में  दो गुटों में जमकर पथराव हुआ. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 30 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. 

जानकारी के अनुसार शहर के लगभग 11 जगह से ताजिये निकाले गए थे.  बाजार में ताजिया का नेतृत्व करने को लेकर मछली मोहल्ला के दो गुटों में विवाद हो गया था. रविवार को यह विवाद ज्यादा बढ़ गया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पथराव में दो लोगों को मामूली चोट लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 

इन दो गुटों में हुई थी मारपीट
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों गुटों के लगभग 30 लोगों को गिरफ्तार कर थाने ले आई. गिरफ्तार लोगों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शाबिर खान और मुखिया गुट में आपस में विवाद हो गया था. ये विवाद विगत दिन शहर में ताजिया निकालने के दौरान ताजिया उठाने और उसका नेतृत्व करने को लेकर दोनों पक्षों के बच्चों बीच से शुरू हुआ था, बच्चों का ये विवाद रविवार को झगड़े में बदल गया.

पुलिस ने मौके से 30 लोगों को किया गिरफ्तार
जिसके बाद मछली मोहल्ला के दोनों गुट के लोग आमने-सामने आ गए, जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे जमकर पर पथराव किया और कांच की बोतल फेंकी. हालांकि इस झगड़े में ज्यादा लोगों को चोट नहीं आई है. विवाद की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बड़ी संख्या पुलिस बल तैनात किया है. मामले की जांच के बाद पुलिस  ने लगभग 30 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है. 
   
पुलिस ने क्या कहा?
सीओ सिटी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मथुरा गेट थाना क्षेत्र के मछली मोहल्ले में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया है. पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मौके से लगभग 30 लोगों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल मोहल्ले में शांति है, एहतियातन मौके पर पुलिस को लगाया गया है. पूरे मामले की जांच जारी है. 

ये भी पढ़ें: Rajasthan Election 2023: हिंदूवादी राजनीति का गढ़ रहा है कोटा संभाग, वसुंधरा को उपाध्यक्ष बनाने का यहां क्या होगा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
फलोदी में 1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget